Car Insurance में जरूर शामिल करें यह ऐड-ऑन, कार चोरी होने पर मिलेगी पूरी कीमत,जानिए पूरा डिटेल
Car Insurance : भारत में नई कार खरीदने के बाद लोगों को उसके चोरी होने का डर रहता है। जिस कारण लोग इंश्योरेंस करवाते हैं। लेकिन कई बार कम जानकारी होने के कारण कुछ ऐसे Add On को नहीं लेते जिससे बाद में नुकसान होता है।
हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अगर एक खास Add-ons को कार इंश्योरेंस में शामिल किया जाए तो फिर कार चोरी होने के बाद भी आपको पूरा पैसा मिलता है।
किस Add on को लेने में होगा फायदा
अगर Car Insurance करवाया जाता है, तो आप Zero Dep जैसे कुछ एड ऑन को खरीदते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर कार चोरी हो जाए तो उस स्थिति में कार की तब की वैल्यू की जगह आप नई कार की कीमत जितना क्लेम भी पा सकते हैं।
ऐसा सिर्फ तभी संभव होता है जब RTI को एड ऑन के तौर पर इंश्योरेंस में लिया गया हो। आरटीआई का मतलब रिटर्न टू इनवॉइस (Return To Invoice) होता है।
कब मिलता है फायदा
आरटीआई को Car Insurance में शामिल करवाने के बाद इसका फायदा तभी मिलता है जब कार चोरी हो जाए या फिर किसी भी स्थिति में कार को ठीक न किया जा सके। तब इंश्योरेंस कंपनी आपको कार की पूरी कीमत वापिस कर देती है।
क्या होता है शामिल
जब भी नई कार खरीदी जाती है तो Car Insurance में आरटीआई को एड ऑन के तौर पर जरूर शामिल करवाएं। ऐसा करने से आपको जरूरत के समय कार की ऑन रोड कीमत के बराबर ही इंश्योरेंस कंपनी की ओर से क्लेम दिया जाता है।
इसमें हर साल होने वाली डेप्रिसिएशन को नहीं जोड़ा जाता है। हालांकि कुछ कंपनियों की ओर से सिर्फ एक निश्चित अवधि तक ही इस एड ऑन को ऑफर किया जाता है।
कब नहीं मिलेगा फायदा
अगर RTI एड ऑन को कार इंश्योरेंस में शामिल किया जाता है और बाद में कार के किसी खास हिस्से को ठीक करवाने के लिए क्लेम लिया जाता है तो उस स्थिति में इसका फायदा नहीं दिया जाता है। तब सामान्य प्रक्रिया के तहत ही Car Insurance क्लेम को दिया जाता है।
