Goat: कुर्बानी के बकरे पर लिखा भाजपा नेताने कहा राम,राम नाम की महिमा से बकरे की बच गई जान

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Goat: कुर्बानी के बकरे पर लिखा भाजपा नेताने कहा राम,राम नाम की महिमा से बकरे की बच गई जान

Goat: नवी मुंबई में एक बकरे के शरीर पर ‘RAM’ लिखे जाने को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। पुलिस ने मीट शॉप को सील करते हुए तीन लोगों के खिलाफ गिरफ्त में ले लिया है। सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर बहस छिड़ गई है। इस बीच भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने कहा है कि राम नाम की महिमा से बकरे की जान बच गई है।

कपिल मिश्रा ने बकरे की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘उन्होंने नफरत में इस पर राम लिख दिया

- Advertisement -
- Advertisement -

https://x.com/KapilMishra_IND/status/1802570557810004047?t=zXTTQHiTa0czIwT2ASrcqw&s=19

काटने और खाने की तैयारी थी। राम नाम की महिमा देखिए सिर्फ राम लिखा होने के कारण ये पशु आज जीवित है। वो नफरत की दुकान बंद है और इस पशु को मारने की नीयत रखने वाला पुलिस गिरफ्त में हैं। जय श्री राम।’

क्या है पूरा विवाद

दरअसल नवी मुंबई के सीबीडी बेलापुर इलाके में एक बकरे को बेचा जा रहा था जिसके शरीर पर पीले रंग से अंग्रेजी में राम लिखा गया था।

इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हंगामा खड़ा हो गया। हिंदू सगंठनों के लोग थाने के बाहर प्रदर्शन करने लगे।

मामले को तूल पकड़ता देख नवी मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और मीट शॉप के मालिक को हिरासत में लिया। पुलिस ने दुकान मालिक के खिलाफ आईपीसी की कई धारों में केस दर्ज किया है।

अल्लाह लिखे बकरे की लगी ऊंची बोली

ईद-उल-अजहा के मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोग पशुओं की कुर्बानी देते हैं। अधिकतर लोग बकरे की कुर्बानी करते हैं। पुरानी दिल्ली में जामा मस्जिद के पास स्थित मीना बाजार में हाल ही में एक बकरे की कीमत 10 लाख लगाई गई क्योंकि उसके शरीर पर ‘अल्लाह’ और ‘मोहम्मद’ लिखा था।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...