Marriage: शादी के मंडप में पहुंची पुलिस तो मचा भगदड़,जानिए क्या था मामला? 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Marriage: शादी के मंडप में पहुंची पुलिस तो मचा भगदड़,जानिए क्या था मामला?

Marriage: यूपी के फिरोजाबाद में थाना उत्तर क्षेत्र में एक युवक के साथ दिल्ली से लाई गईं

दो युवतियों की शादी (Marriage) रचाई जा रही थी। सूचना पर महिला कल्याण विभाग ने

- Advertisement -
- Advertisement -

थाना पुलिस के साथ कार्रवाई कर दोनों युवतियों को रेस्क्यू किया।

आरोपी युवक को थाने लाया गया। पूरे मामले की जांच चल रही है।

बुधवार की शाम को हरी के यहां पर पुलिस पहुंची। आसपास के लोगों को

इकठ्ठा कर घर के अंदर एक युवक दो युवतियों के साथ शादी(Marriage) रचा रहा था।

पुलिस और महिला कल्याण विभाग की टीम को देखकर भगदड़ मच गई। टीम ने पाया

31 साल के युवक के साथ 24 और 26 साल की युवतियों की एक मंडप में एक साथ शादी रचाई जा रही थी।

रजामंदी के बिना ही हो रही थी शादी

युवतियों ने खुद को दिल्ली का बताया। उनके परिवार का कोई सदस्य मौके पर नहीं था।

परिवार की रजामंदी के बिना ही वे शादी (Marriage) रचा रही थीं। जांच में सामने आया

युवतियों के साथ युवक दिल्ली में एक कंपनी में प्राइवेट तौर पर काम करता है।

मंदिर में शादी कर सात साल से लिव इन में रहते हुए युवती से बच्चे नहीं हुए।

जब युवती से कुछ सालों में बच्चा नहीं हुआ तो युवती के साथ काम करने वाली सहेली से बात की।

अब दोनों युवतियां युवक के साथ शादी को राजी हो गईं ताकि पहली को बच्चा मिल जाए

और दोनों एक साथ रह सकें। युवक दोनों युवतियों को लेकर फिरोजाबाद आ गया और रहना में शादी रचाने लगा।

तभी आसपास के लोगों ने महिला कल्याण विभाग को सूचना दे दी और दोनों युवतियों को रेस्क्यू किया है।

महिला कल्याण विभाग की महिला संरक्षण ने बताया

इस संदर्भ में महिला कल्याण विभाग की महिला संरक्षण अधिकारी अपर्णा कुलश्रेष्ठ का कहना है

थाना उत्तर के रहना क्षेत्र में दो युवतियों की शादी (Marriage) एक व्यक्ति के साथ की जा रही थी।

सूचना वाट्सअप पर मिली और तत्काल कार्रवाई करते हुए टीम से साथ आईं।

थाना पुलिस के साथ रेस्क्यू किया। दोनों युवतियों के अभिलेख मांगने पर नहीं दिए।

बिना माता-पिता की अनुपस्थिति में दिल्ली से लाईं युवतियों की शादी की जा रही थी।

वन स्टाप सेंटर पर दोनों युवतियों को भेज दिया है। इनकी काउंसलिंग कराई जाएगी।

माता-पिता के आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...