Computer : अब उत्तर प्रदेश में पंचायतीराज विभाग की नई व्यवस्था, चेहरा देखकर ही खुलेंगे पंचायत  विभाग के कम्प्यूटर

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Computer : अब उत्तर प्रदेश में पंचायतीराज विभाग की नई व्यवस्था, चेहरा देखकर ही खुलेंगे पंचायत  विभाग के कम्प्यूटर

Computer: अब ग्राम प्रधान या पंचायत सचिव के घर पर या उनके किसी अन्य ठिकाने पर

पंचायतीराज विभाग के कम्प्यूटर काम नहीं करेंगे बल्कि यह कम्प्यूटर प्रत्येक ग्राम सचिवालय में ही संचालित होंगे।

- Advertisement -
- Advertisement -

यह कम्प्यूटर (computer ) तभी काम करेंगे जब ग्राम पंचायत सहायक अपने रजिस्टर्ड मोबाइल फोन से

पंचायत गेट-वे ऐप पर क्यूआर कोड प्रमाणित कर लॉगिन करेंगे।

ग्राम पंचायत सहायक का चेहरा देखकर ही खुलेगा कम्प्यूटर

यानि  ग्राम पंचायत सहायक का चेहरा देखकर ही (computer ) खुलेगा कम्प्यूटर ।

इससे ग्राम सचिवालय में उनकी उपस्थिति भी सत्यापित हैं

यह भी पढ़ें :पांच साल से ज्यादा जमे लोगों को हटाएगी UP Government,DM को जारी हो गया आदेश

बीती 24 मई को पंचायती राज निदेशक अटल कुमार राय ने यह पत्र सभी जिला पंचायतीराज अधिकारियों को जारी किया

इसमें निर्देश दिए गए हैं कि सभी पंचायत सहायक द्वारा अपने मोबाइल फोन पर

पंचायत गेट-वे मोबाइल एप और पंचायत गेट-वे पोर्टल पुन इंस्टाल करें।

पंचायत सचिवालय में ही Computer  संचालित होंगे

इस आदेश के मुताबिक पंचायत सहायक/एकाउंटेंट-कम-डाटा इण्ट्री आपरेटर द्वारा ही अपने रजिस्टर्ड मोबाइल फोन से

पंचायत गेट-वे ऐप पर क्यूआर कोड प्रमाणित कर लॉगिन किया जा सकेगा।

पंचायत सचिवालय में स्थापित कम्प्यूटर (computer ) सिस्टम से ही सभी भुगतान किये जा सकेंगे।

पंचायतीराज विभाग के अफसरों का कहना है कि अब पंचायत सचिवालय में ही कम्प्यूटर संचालित होंगे।

पंचायतीराज विभाग की नई व्यवस्था से प्रधान नाखुश

पंचायतीराज विभाग की नई व्यवस्था ग्राम प्रधानों को रास नहीं आ रही है।

राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा का कहना है

कि पंचायत का भुगतान गेटवे से करने के विस्तृत निर्देश चिंतित करने वाले हैं।

शासन द्वारा पंचायत को नई प्रयोग स्थली बना दिया गया है। इस समस्त प्रकरण को लेकर

निदेशक पंचायती राज के समक्ष संगठन ने आपत्ति दर्ज कर दी है।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल...

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के अत्याधुनिक भवनों का लोकार्पण

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के...

Honored :रेलवे कर्मचारी की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना

Honored :रेलवे कर्मचारी की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना honored:...