Ruckus: दो सप्ताह बाद भी छात्रा को नहीं ढूंढ पाई पुलिस,परिजनों सहित हजारों लोगों ने कोतवाली में हंगामा काटा
Ruckus: सिधौली में एक बार फिर पुलिस की कार्यशैली पर पीड़ित ने सवाल खड़े किए हैं।
बीती 18 मई को कस्बे से लखनऊ के एक स्कूल गई 20 वर्षीय छात्रा घर नहीं वापस लौटी।
कहना है दो सप्ताह बीतने पर भी पुलिस हवा में तीर चला रही है।
मुकदमा पंजीकृत होने के बावजूद पुलिस नहीं की कार्यवाही
मुकदमा पंजीकृत होने के बावजूद पुलिस मामले पर टालमटोल कर रही है।
इस बाबत पीड़ित पक्ष ने गुरुवार को हजारों लोगों के साथ कोतवाली का घेराव कर
पुलिस प्रशासन पर सांठ गांठ करने अपहरण के नामजद दोनों आरोपियों को
कोतवाली में बुलाकर पैसे लेकर छोड़ने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा (Ruckus) काटा है।
यह भी पढ़ें :Bride: निकाह रस्म से पहले दूल्हे की भाभी ने जमकर किया हंगामा, दुल्हन के सामने खोल दिए सारे राज
गुरुवार को कस्बा निवासी छात्रा की पुलिस द्वारा अभी तक बरामदगी न करने से
आक्रोशित लोगों ने कोतवाली का घेराव किया
आक्रोशित लोगों ने कोतवाली का घेराव किया। इस दौरान छात्रा का पिता ने आत्मदाह की चेतावनी देते हुए विलख पड़ा।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष करूणा शंकर त्रिपाठी,मंडल अध्यक्ष राकेश पाण्डेय, प्रशांत तिवारी अधिवक्ता प्रवीण अवस्थी ने
कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह पर आरोपों की झड़ी लगा दी। जिला उपाध्यक्ष ने पुलिस पर
आरोपी पूर्व चेयरमैन एवं सपा नेता रामपाल भार्गव व आसिफ को बचाने का आरोप जड़ते हुए
कोतवाली प्रभारी को खूब खरी खोटी सुनाई। ललित मिश्रा ने कहा सिधौली पुलिस सरकार की
मंशा के खिलाफ काम कर रही है बहू बेटियां सुरक्षित नहीं रह गई हैं।
गुस्साए लोगों का कहना था एक बार पुत्री को पिता से मिलाया जाय साथ ही आज ही दोनों
आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। इस दौरान हजारों लोग मौके पर मौजूद रहे।
