Ayushman Card:अब दौङ लगानी की झंझट हुई खत्म, चुटकी में बन जाएगा आयुष्मान कार्ड, यहां जाने आसान तरीका

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Ayushman Card:अब दौङ लगानी की झंझट हुई खत्म, चुटकी में बन जाएगा आयुष्मान कार्ड, यहां जाने आसान तरीका

Ayushman Card :गरीब व मध्यम वर्गीय वर्ग के लोग आयुष्मान कार्ड से एक वर्ष में पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं।

सरकार द्वारा गरीब लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य लाभ दिलाए जाने को लेकर आयुष्मान कार्ड बनाने की योजना लागू किया गया है।

- Advertisement -
- Advertisement -

इस योजना के माध्यम से गोल्डेन कार्डधारी चिन्हित अस्पताल में निशुल्क इलाज करा सकते हैं।

जिले में 8 लाख 38418 आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक तीन लाख 30 हजार कार्ड बन चुके हैं।

इतना ही नहीं 13 हजार 50 लाभुक इसका लाभ भी ले चुके हैं।

आयुष्मान भारत कार्यक्रम की मदद से आर्थिक रूप से कमजोर कई लोगों को अपने इलाज कराने में काफी मदद मिली है।

मुख्यमंत्री जनआरोग्य योजना के माध्यम से भी आयुष्मान कार्ड बनाने में काफी गति आई है।

सभी राशन कार्डधारियों का मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना की मदद से आयुष्मान भारत कार्ड बनाए जाने की प्रक्रिया चल रही है।

‘कार्ड जेनरेट करने की प्रक्रिया आसान’

आयुष्मान योजना के समन्वयक बबीता कुमारी ने बताया कि कार्ड जेनरेट करने की प्रक्रिया आसान बनायी गई है।

मोबाइल से आयुष्मान भारत एप डाउनलोड करें। इस एप की मदद से स्वयं कार्ड जेनरेट किया जा सकता है।

एप डाउनलोड करने के बाद लाभार्थी को मोबाइल नंबर की मदद से रजिस्ट्रेशन करना होगा।

इसके बाद बताए गए सभी जानकारी जैसे राशन कार्ड नंबर, फैमिली डिटेल्स व अन्य मांगी जाने वाली जानकारियों को सावधानी पूर्वक भरें।

मोबाइल एप के जरिए, ऑनलाइन आयुष्मान कार्ड आसानी से बनाया जा सकता है।

इसके अलावा इच्छुक लाभुक सीएससी, अस्पताल या पंचायत में अवस्थित कार्यपालक सहायक के माध्यम से भी आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...