Ration Card:क्या कुछ द‍िन पहले हुई है आपकी शादी? राशन कार्ड में करा लें यह बदलाव,वरना होगा आपका बड़ा नुकसान

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Ration Card:क्या कुछ द‍िन पहले हुई है आपकी शादी? राशन कार्ड में करा लें यह बदलाव,वरना होगा आपका बड़ा नुकसान

Ration Card : अगर आपके पर‍िवार के पास पहले से ही राशन कार्ड है ओर आपकी हाल ही में शादी हुई है तो यह खबर आपके काम की है.

जी हां, यह खबर राशन कार्ड (Ration Card) के अपडेशन से जुड़ी हुई है. राशन कार्ड में पर‍िवार के सभी सदस्‍यों के नाम होना जरूरी है.

- Advertisement -
- Advertisement -

यह भी पढ़ें :Ration Card : क्या आपका भी नहीं बना है राशन कार्ड? तो जल्द ही बनवा लें, इस डेट तक यहां करें आवेदन

लेक‍िन यद‍ि आपकी खुद या आपके पर‍िवार में कोई नई शादी हुई है और परिवार में कोई नया सदस्‍य आया है तो आपको उस मेंबर का नाम राशन कार्ड में जुड़वाना चाह‍िए.

अगर ऐसा नहीं क‍िया तो आपको आने वाले समय में इसका नुकसान उठना पड़ेगा. आइए जानते हैं क्‍या है राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम जुड़वाने की प्रक्र‍िया?

कैसे जोड़ें नए सदस्य का नाम?

कुछ ही द‍िन पहले शादी हुई है तो सबसे पहले आधार कार्ड में आपको नाम अपडेट कराना चाह‍िए. इसके लिए महिला सदस्य के आधार कार्ड में प‍िता की जगह पत‍ि का नाम लिखवाना होगा.

परिवार में यद‍ि कोई बच्चा पैदा हुआ है तो उसके नाम जुड़वाने के ल‍िए प‍िता का नाम जरूरी है.

आधार अपडेट होने के बाद संशोधित आधार कार्ड की फोटो स्‍टेट के साथ खाद्य विभाग अधिकारी को राशन कार्ड में नाम शाम‍िल करने के ल‍िए आवेदन दें.

ऑनलाइन भी कर सकते हैं आवेदन

उपरोक्‍त आधार कार्ड की प्रक्रिया पूरा करने के बाद एप्लिकेशन खाद्य विभाग अधिकारी के ऑफ‍िस में जाकर जमा कर दें.

आप ऑनलाइन घर बैठे-बैठे नए सदस्य का नाम जोड़ने के ल‍िए अप्‍लाई कर सकते हैं. इसके लिए पहले राज्य की खाद्य आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

यद‍ि आपके प्रदेश में राशन कार्ड में ऑनलाइन सदस्यों का नाम जोड़ने की सुविधा है तो आप घर बैठे यह काम कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें :Ration Card : अगर आप के घर में ये चीजें हैं तो निरस्त होगा राशन कार्ड, कार्रवाई भी होगी

कई राज्यों में पोर्टल के जर‍िये यह सुविधा म‍िलती है, जबकि कई राज्यों में यह सुविधा शुरू नहीं हुई है.

बच्चों का नाम जुड़वाना हो तो…

यद‍ि आपके पर‍िवार में कोई बच्‍चा पैदा हुआ है और आप राशन कार्ड में उसका नाम जुड़वाना चाहते हैं तो आपको पहले उसका आधार कार्ड बनवाना पड़ेगा.

इसके लिए आपको बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र की जरूरत होगी.

इसके बाद आधार कार्ड के साथ आप बच्चे का नाम राशन कार्ड में दर्ज कराने के ल‍िए आवेदन कर सकते हैं.

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...