Vivo V30e: मात्र इतने रुपए मे लांच हुआ यह विबो का दमदार स्मार्टफोन,जानें फीचर्स
Vivo V30e: Vivo ने आज भारत में अपना बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन V30e लॉन्च कर दिया है। यह फोन उन यूजर्स के लिए बेहतरीन विकल्प है जो स्टाइलिश डिजाइन और पावरफुल कैमरा चाहते हैं।
V30e में कई विशेषताएं हैं जो इसे अन्य स्मार्टफोन से अलग करती हैं। इनमें से एक है उनकी ऑरा फ्लैशलाइट.
यह अनोखी रोशनी रात की फोटोग्राफी और वीडियो को और भी शानदार बनाती है। Vivo V30e में 5500mAh की बड़ी बैटरी है, जो आसानी से पूरा दिन चल सकती है।
यह भी पढ़ें :Vivo T3x 5G :Bharat में लॉन्च,जानिए इस स्मार्टफोन की आकर्षक कीमत और एंड्रॉइड 14 पर दमदार फीचर्स
हम आपको बता दें कि कंपनी का दावा है कि यह फोन 5500mAh बैटरी के साथ अब तक का सबसे हल्का और पतला फोन होगा, जिसकी मोटाई महज 7.69mm होगी।
वीवो V30e लॉन्च
Vivo V30e को भारत में 2 मई 2024 को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन को एक वर्चुअल लॉन्च इवेंट के माध्यम से पेश किया गया था,
जिसे वीवो इंडिया के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव-स्ट्रीम किया गया था।
Vivo V30e दो रंगों- सिल्क ब्लू और वेलवेट रेड में उपलब्ध है। यह 8GB रैम के साथ आता है और दो स्टोरेज विकल्प – 128GB और 256GB में उपलब्ध है।
वीवो V30e की कीमत
फोन को आप वीवो की आधिकारिक वेबसाइट और फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़ें :OPPO ने लांच किया यह जबरदस्त बैटरी और धांसू कैमरे वाला Smartphone, जानिए कीमत, और फीचर्स
8GB रैम और 128GB स्टोरेज: इस मॉडल की कीमत ₹27,999 है।
8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला मॉडल ₹29,999 में उपलब्ध है।
वीवो V30e के फीचर्स
डिस्प्ले: 120Hz रिफ्रेश रेट और 1300nits पीक ब्राइटनेस के साथ 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले, आपके देखने के अनुभव को अविश्वसनीय रूप से सहज और रोमांचक बनाता है।
कैमरा: 50MP Sony IMX882 मुख्य कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप आपको शानदार तस्वीरें और वीडियो कैप्चर करने देता है। 50MP का फ्रंट कैमरा आपको शानदार सेल्फी और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का आनंद लेने देता है।
बैटरी: फोन में 5500mAh की बड़ी बैटरी है जो 44W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
प्रोसेसर: फोन स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर से लैस है।
ओएस: Vivo V30e एंड्रॉइड 14 आधारित फनटच ओएस पर चलता है।
फीचर्स: फोन में आपको IP64 रेटिंग सपोर्ट भी मिलता है।
