Road accident :बारातियों को लेकर जा रही पिकअप पलटी, किशोर समेत दो की मौत

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Road accident :बारातियों को लेकर जा रही पिकअप पलटी, किशोर समेत दो की मौत

Road accident: सुल्तानपुर में बीती रात बड़ा हादसा हुआ है। बारातियों को लेकर लौट रही पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।

जिसमें किशोर समेत दो की मौत हुई है। वही दर्जन भर लोग घायल हुए हैं।

- Advertisement -
- Advertisement -

कुछ का लंभुआ सीएचसी तो कई लोगों का राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है। घटना लंभुआ कोतवाली क्षेत्र की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के अवसानपुर में केशव राम यादव के घर से बारात गई थी।

देर रात करीब दो बजे के आसपास पिकअप से दर्जन भर से अधिक बाराती लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि पिकअप जब गराएं रोड पर पहुंची तो कोतवाली क्षेत्र के सैतापुर सरांय गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई।

जिससे पिकअप पर सवार बाराती घायल हुए और घटनास्थल पर कोहराम मच गया।

आनन-फानन में सभी घायल बारातियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ लाया गया।

जहां एक को डॉक्टर ने मृत घोषित किया। मृतक की पहचान सिंघम (12वर्ष) पुत्र अशोक सरोज निवासी देवी बीरपुर लंभुआ के रूप में हुई।

यहां से दर्जन भर घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

घायलों में सचिन कुमार निवासी लंभुआ, आदर्श धुरिया निवासी सेमरी राजापुर लंभुआ, कमला प्रसाद निवासी लंभुआ, गुड्डू निवासी जयसिंहपुर, सूरज निवासी जयसिंहपुर, महेश सरोज पुत्र सोमनाथ सरोज,

मयंक सरोज पुत्र राकेश सरोज, पीएम सरोज पुत्र राजेश सरोज, निवासी देवरी वीरापुर, अशोक कुमार धुरिया निवासीसेमरी राजापुर को राजकीय मेडिकल कॉलेज में एडमिट किया गया।

यहां सचिन और गुड्डू की हालत बिगड़ने पर चिकित्सक ने लखनऊ रेफर किया। जहां रास्ते में सचिन (19वर्ष) की मौत हो गई। अन्य घायलों का सर्जिकल वार्ड में इलाज जारी है।

सीओ लंभुआ अब्दुस सलाम ने बताया कि पिकअप गाड़ी लगभग 80 की स्पीड में मोड़ पर टर्न ले रही थी। जिस कारण हादसा हुआ।

इसमें एक की मौके पर व दूसरे की लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम में भेजकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related