Suicide: सिपाही ने पत्नी के आत्महत्या से क्षुब्ध होकर सरकारी राइफल से खुद को मारी गोली
Suicide: चित्रकूट के रैपुरा थाना क्षेत्र के देवकली गांव में चुनाव ड्यूटी से घर लौटे सिपाही का सोमवार की देर रात पत्नी से किसी बात को लेकर मनमुटाव हो गया।
देर रात पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सिपाही ने भी घर से बाहर आकर प्रधान के दरवाजे के सामने खुद को सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ रात में ही देवकली पहुंच गये। उन्होंने शवों का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम को मर्चरी भिजवाया। मामले की पडताल जारी है।
दम्पति की आत्महत्या की ये घटना 22-23 की रात 11 बजे के बाद रैपुरा थाना क्षेत्र के देवकली गांव में हुई। बताया गया कि झांसी जीआरपी में तैनात सिपाही मयंक सिंह (32) का पत्नी कुसुम से किसी बात को लेकर रात में मनमुटाव हो गया। पत्नी कुसुम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
वह रात में छत में सो रहा था। पानी पीने को नीचे आया तो देखा कि पत्नी फांसी के फंदे पर लटकी है। उसने पिता को घटना की जानकारी दी।
परिजनों ने शव को फंदे से उतारकर देखा कि वह मर चुकी है। सिपाही पति मयंक प्रथम चरण के चुनाव से बिजनौर से सीधे घर आया था।
वह पिता से ये कहकर घर से निकला कि उसे ड्यूटी पर जाना है। कुछ दूर आने पर प्रधान के घर के सामने उसने भी सर्विस राइफल से दाढी के नीचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
दम्पति के आत्महत्या से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना मिलने पर एसपी समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचे।
पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सिपाही चुनाव ड्यूटी से 21 अप्रैल को घर आया था। 22 अप्रैल को घर में सब लोगों के साथ रहा।
रात में किसी बात को लेकर ये घटना हुई। घटना की बारीकी से पडताल हो रही है। शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को मर्चरी भेजा गया है।
परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक दम्पति के एक पुत्र तीन साल का है।
ग्रामीणों ने बताया कि दम्पति में पहले भी विवाद हुआ था। ग्रामीणों के दखल से समझौता हो गया था। फिर अचानक क्या हुआ कि दोनों ने आत्महत्या कर ली।