Road accident :तेज रफ्तार बाइक सवार ने पैदल श्रमिक को मारा धक्का,दोनों घायल
Road accident : स्थानीय थाना क्षेत्र के हलिया देवरी मार्ग पिपरा पेट्रोल पंप के पास गुरुवार की देर रात में बाइक सवार ने अनियंत्रित होकर सड़क पर पैदल जा रहे श्रमिकों को धक्का मार दिया जिससे श्रमिको गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं बाइक सवार भी गिरकर घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची एंबुलेंस सेवा वाहन 102 के ईएमटी व पायलट ने घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लेकर आये जहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद श्रमिक को मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया।हलिया थाना क्षेत्र के अहुगी कला गांव निवासी बाइक चालक 28 वर्षीय जगदीश राय अपनी बाइक से देवरी बाजार की ओर से हलिया की तरफ आ रहा था
कि जैसे ही पिपरा पेट्रोल पंप के पास पंहुचा कि सड़क से पैदल जा रहा सड़क में कार्य करने के लिए आया श्रमिक बिहार के बैशाली के हांसीपुर गांव निवासी 30 वर्षीय दिलीप को अनियंत्रित होकर धक्का मार दिया
जिससे बाइक सवार व श्रमिक घायल हो गए ग्रामीणों की सूचना पर एंबुलेंस सेवा 102 ने घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लेकर आये जहां पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डाक्टर अवधेश कुमार ने दोनों का उपचार किया जहां पर श्रमिक के पैर में गंभीर रूप से चोट को देखते हुए मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया है।
इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डाक्टर अवधेश कुमार ने बताया कि बाइक सवार युवक ने पैदल जा रहे श्रमिक को अनियंत्रित होकर धक्का मार दिया जिससे बाइक सवार व श्रमिक दोनों लोग घायल होकर उपचार के लिए एंबुलेंस सेवा वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आये थे जहां पर श्रमिक की हालत गंभीर देखकर मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया, जबकि बाइक सवार युवक का उपचार किया गया।
