Moto G64 5G: मात्र इतने रुपए में मटरोला ने लांच किया यह जबरदस्त Moto G64 5G स्मार्टफोन
Motorola का नया स्मार्टफोन Moto G64 5G भारत में लॉन्च हो गया है। फोन में 6000mAh की बैटरी है। साथ ही फोन में 6.5 इंच का डिस्प्ले है।
फोन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगा। कीमत की बात करें तो इस फोन को 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है।
मोटो G64 5G
- 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट- 14,999 रुपये
- 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट- 16,999 रुपये
- लॉन्च ऑफर में फोन की खरीद पर 1,100 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट शामिल है। साथ ही 1,000 रुपये की एक्सचेंज वैल्यू भी ऑफर की जा रही है। ऐसे में फोन की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये रहती है। 12 जीबी रैम वेरिएंट की प्रभावी कीमत 15,999 रुपये है।
विवरण
फोन में 6.5 इंच FHD+ डिस्प्ले है। फोन 120Hz LCD स्क्रीन के साथ आता है। साथ ही 240Hz टच सैंपलिंग रेट भी दिया गया है।
इसके अलावा 560 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। फोन मीडियाटेक डाइमेंशन 7025 चिपसेट के साथ आता है। फोन में 12GB रैम सपोर्ट है।
इसके अलावा 12GB की वर्चुअल रैम दी गई है। फोन एंड्रॉइड 14 पर चलता है। फोन को एंड्रॉइड 15 अपडेट के साथ 3 साल का सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा।
कैमरा सेटअप
फोन में 8MP का ऑटोफोकस अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके अलावा 50MP का रियर कैमरा दिया गया है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है।
फोन बॉक्स में 33W का चार्जर भी दिया गया है। फोन में 6000mAh की बैटरी है। फोन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है।
फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
फोन में 3.5mm ऑडियो जैक और स्टीरियो स्पीकर के साथ डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट है।
