Rain: Holi से पहले भीगेगा UP ! मौसम विभाग का अलर्ट,जानें अपने शहर का हाल
Rain: उत्तर प्रदेश में गर्मी का मौसम आ चुका है. यहां सुबह को हल्की ठंडक तो दोपहर में तेज धूप तप रही है. लगातार बढ़ते तापमान की वजह से लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है.
मंगलवार को प्रदेश में सर्वाधिक तापमान झांसी में 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके साथ ही मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश में बदलने की संभावना जतायी है.
होली से ठीक पहले बढ़ती धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ी दी है. अब लोग धूप में बाहर निकलने से बचते नजर आ रहे हैं. अब मौसम विभाग के मुताबिक होली के पहले ही मौसम बदल सकता है.
लखनऊ मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है. जिससे मौसम में नमी आने की उम्मीद है.
अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में आईएमडी ने मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है. जिसके मुताबिक 19 और 20 मार्च को प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज हवाओं और गरज चमक के साथ बादल बरस सकते है.
पूर्वी यूपी में होली के पहले बारिश की संभावना जताई गई है. जबकि पश्चिमी यूपी समेत अन्य इलाकों में मौसम सामान्य बना रहेगा. जिसमें शाम के वक्त मौसम शुष्क रहेगा.
कहां कितना तापमान
प्रदेश में सोमवार को लखनऊ में तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. तो न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा.
हरदोई में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस, अधिकतम 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. कानपुर में न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस, अधिकतम 31.5 डिग्री सेल्सियस रहा.
गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस, अधिकतम 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
