Nirmala Sitharaman ने कहा है कि गोरखपुर में महज पांच वर्षों में खाद का नया कारखाना और एम्स शुरू हो गया

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Nirmala Sitharaman ने कहा है कि गोरखपुर में महज पांच वर्षों में खाद का नया कारखाना और एम्स शुरू हो गया

Nirmala Sitharaman: केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि परियोजनाओं का शिलान्यास ही नहीं उसे पूरा करने की गारंटी मोदी सरकार है।

पीएम मोदी के साथ काम करते हुए यह संभव नहीं है प्रोजेक्ट शुरू करो और भूल जाओ। सीतारमण, गुरुवार को गोरखपुर के सिविल लाइंस में आयकर विभाग के नये भवन के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं।

- Advertisement -
- Advertisement -

सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम में केंद्रीय वित्तमंत्री ने कहा कि गोरखपुर में महज पांच वर्षों में खाद का नया कारखाना और एम्स शुरू हो गया। क्षेत्रीय चिकित्सा अनुसंधान केंद्र (आरएमआरसी) का निर्माण सिर्फ तीन साल में पूरा हुआ।

तीनों अहम परियोजनाओं का लोकार्पण दिसम्बर 2021 में पीएम नरेन्द्र मोदी ने किया। वित्त मंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार में सरयू नहर परियोजना वर्ष 1978 में शुरू हुई थी।

वर्षों से लंबित इस परियोजना का लोकार्पण 11 दिसम्बर, 2021 को पीएम नरेन्द्र मोदी ने किया। अब इस परियोजना से पूर्वांचल के एक दर्जन जनपदों के करीब 29 लाख किसानों का सीधा लाभ मिल रहा है।

वित्त मंत्री ने कहा, सीएम योगी प्रदेश की तरक्की के इंजन

केंद्रीय वित्त मंत्री ने सीएम योगी आदित्यनाथ को डायनामिक बताते हुए खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि यूपी में 75 जिले हैं।

साल भर में 52 सप्ताह होते हैं। सीएम योगी 75 जिले में साल भर में एक बार जरूर पहुंचते हैं। वह प्रदेश की तरक्की का इंजन हैं।

फेसलेस सिस्टम से शिकायतें 60 फीसदी तक कम हुईं

वित्त मंत्री ने कहा कि आयकर विभाग में पारदर्शिता से काम का नतीजा है कि डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 16.77 फीसदी बढ़ा है। वित्तीय वर्ष के 10 महीने के अंदर ही 2.48 लाख करोड़ का रिफंड दिया जा चुका है।

इसी कलेक्शन का नतीजा है कि बजट में 11.10 लाख करोड़ के निवेश को अनुमति दी जा सकी। उन्होंने कहा कि एक करोड़ आयकर दाता का लाभ देश को मिला है।

1962 से लेकर 2009 तक के 25 हजार रुपये तक के बकाया को भरने की जरूरत नहीं है। इसका बड़ा लाभ आयकरदाताओं को मिला है।

वित्त मंत्री ने कहा कि आयकर विभाग में फेसलेस सिस्टम से काफी सुधार हुआ है। शिकायत 60 फीसदी तक कम हुईं हैं। टैक्स एसेसमेंट की प्रक्रिया भी काफी तेज हुई है। आयकर विभाग प्रतिदिन 1.66 करोड़ असेसमेंट कर लेता है

जबकि एक सप्ताह में 3.43 करोड़ इनकम टैक्स रिटर्न की प्रक्रिया पूरी कर ली जाती है। उन्होंने कहा कि हम कर्तव्य काल में हैं। हमें कर्तव्यों को निभाना है। टैक्स अदा करेंगे तो देश की तरक्की में भागीदार बनेंगे।

फर्स्ट इम्प्रेशन इज द बेस्ट इम्प्रेशन

वित्त मंत्री ने कहा कि गोरखपुर में पहली बार आना हुआ है। कहा गया है कि फर्स्ट इम्प्रेशन इज द बेस्ट इम्प्रेशन। गोरखपुर बहुत सुंदर शहर है। यहां आकर काफी खुश हूं।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

हर जरूरतमंद का बनवाएं आयुष्मान कार्ड: CM Yogi 

हर जरूरतमंद का बनवाएं आयुष्मान कार्ड: CM Yogi जनता दर्शन...

Nepali liquor: 450 शीशी अवैध नेपाली शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Nepali liquor: 450 शीशी अवैध नेपाली शराब के साथ...

Sheep farming: भेड़ पालन योजना 2026-27: आवेदन शुरू, 90% तक मिलेगा अनुदान

Sheep farming: भेड़ पालन योजना 2026-27: आवेदन शुरू, 90%...