Train: UP के लखनऊ-सहारनपुर शहरों से बिहार-दिल्ली, हरियाणा इन राज्यों के बीच बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार, पढें ट्रेन की लिस्ट
Train: यूपी से दिल्ली, बिहार आदि राज्यों मे जानें वाले यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। यूपी के लखनऊ, सहारनपुर, मेरठ, अयोध्या, कानपुर, वाराणसी आदि शहरों सहित बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों में समय बचने के साथ ही यात्रा आसान होने वाली है।
मुरादाबाद-लक्सर-सहारनपुर रूट पर ट्रेनों के सफर में अब यात्रियों को कम समय लगेगा। रेलवे ने इस सेक्शन में ट्रेनों की रफ्तार 80 से बढ़ाकर 130 किमी प्रति घंटा करने की तैयारी कर ली है। 22 फरवरी को स्पीड सेफ्टी ट्रायल सफल रहा तो इस रूट पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ जाएगी।
मुरादाबाद मंडल में अभी ट्रेनें 80-100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलती हैं। रेलवे की ओर से पिछले कई साल से इनकी गति बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।
अब यह कोशिश परवान चढ़ने वाली है। इसके लिए 22 फरवरी को मुरादाबाद से सहारनपुर अप और डाउन ट्रैक पर स्पेशल ट्रेन का स्पीड सेफ्टी ट्रायल होना है।
इसके लिए मुरादाबाद से सुबह नौ बजे स्पेशल ट्रायल कार अप लाइन पर चलकर 12 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। यही ट्रायल कार सहारनपुर से डाउन लाइन पर यह दोपहर दो बजे चलेगी और शाम को पांच बजे मुरादाबाद लौटेगी।
इसमें रेलवे के सुरक्षा आयुक्त सहित सभी बड़े अधिकारी होंगे। बताया गया है कि ट्रायल ठीक रहा तो इसके बाद इस रूट पर ट्रेनें 120 से 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने लगेंगी।
इन ट्रेनों के सफर में बचेगा समय
अमृतसर-हावड़ा- अमृतसर हावड़ा मेल, लखनऊ-चंडीगढ़ – चंडीगढ़ एक्सप्रेस, अमृतसर-बनमंखी – जनसेवा एक्सप्रेस, जयनगर अमृतसर- सरयू यमुना एक्सप्रेस, पाटलीपुत्र चंडीगढ़- चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस, सहारनपुर-प्रयागराज- नौचंदी एक्सप्रेस, दरभंगा-अमृतसर – जननायक एक्सप्रेस शामिल हैं।
देहरादून-बनारस- जनता एक्सप्रेस, देहरादून-सूबेदारगंज – सूबेदारगंज एक्सप्रेस, ऋषिकेश-प्रयागराज- संगम एक्सप्रेस, देहरादून-गोरखपुर और देहरादून-मुजफ्फरपुर- राप्ती गंगा एक्सप्रेस, देहरादून-हावड़ा- कुंभ एक्सप्रेस और उपासना एक्सप्रेस, अमृतसर-कोलकाता- दुर्गियाना एक्सप्रेस और अकाल तख्त एक्सप्रेस।
ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के लिए ये काम किए
मुरादाबाद मंडल के तीन सेक्शनों मुरादाबाद-गाजियाबाद, लक्सर-देहरादून और गजरौला-मौअज्जमपुर रूट पर इस साल ट्रेनों की गति बढ़ाई जाएगी।
इसके लिए रेलवे लाइन, सिग्नल सिस्टम और पुल अपग्रेड किए गए हैं। कुछ जगह सेफ्टी फेंसिंग के अलावा ज्यादातर क्रॉसिंग पर अंडरपास या ओवरब्रिज बनाए गए हैं।
मुरादाबाद मंडल में लंबी दूरी वाली ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के लिए मानकों के मुताबिक सभी कार्य कर लिए गए हैं। स्पेशल ट्रायल कार से 22 फरवरी को स्पीड सेफ्टी ट्रायल की तैयारी है। उम्मीद है कि ट्रायल शत प्रतिशत सफल रहेगा।
सुधीर सिंह, सीनियर डीसीएम मुरादाबाद
