Solar panel company के IPO पर टूट पड़े निवेशक, पहले ही दिन 20 गुना सब्सक्राइब, ग्रे market में तूफानी तेजी
Solar panel company: सोलर पैनल वाली company अल्पेक्स सोलर का आईपीओ गुरुवार 8 फरवरी को निवेश के लिए ओपन हुआ है। एल्पेक्स सोलर का आईपीओ पहले ही दिन जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है।
Solar panel company के इस इश्यू को पहले दिन 20.37 गुना सब्सक्राइब गया। रिटेल कैटेगरी में 34.52 गुना, क्यूआईबी में 0.06 गुना और एनआईआई कैटेगरी में 14.42 गुना सब्सक्राइब किया गया।
यह भी पढ़ें :आठ फरवरी से खुलेगा Solar Energy Company का IPO, ₹115 प्राइस बैंड, ₹190 पहुंचा GMP, टाटा भी है कस्टमर
निवेशक इस इश्यू में सोमवार 12 फरवरी तक दांव लगा सकेंगे। सोलर सिस्टम आईपीओ का प्राइस बैंड ₹109 – ₹115 प्रति शेयर तय किया है।
बता दें कि एल्पेक्स सोलर आईपीओ एक एसएमई आईपीओ है। एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू आज बुधवार, 07 फरवरी को खुला था।
क्या है जीएमपी?
मार्केट जानकारों के मुताबिक, अल्पेक्स सोलर आईपीओ ग्रे मार्केट में 190 रुपये प्रीमियम पर उपलब्ध है। इसका मतलब है कि कंपनी के शेयरों की 305 रुपये पर लिस्टिंग हो सकती है। यानी पहले ही दिन निवेशकों को करीबन 165.22% का मुनाफा हो सकता है।
क्या है डिटेल?
Solar panel company का इरादा पेशकश से ₹74.52 करोड़ जुटाने का है, जिसमें बुक-बिल्डिंग रूट के जरिए ₹10 फेस वैल्यू के 64.80 लाख इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू शामिल है।
एल्पेक्स सोलर आईपीओ का लॉट साइज 1,200 इक्विटी शेयर है और खुदरा निवेशकों के लिए आवश्यक न्यूनतम निवेश राशि ₹138,000 है। एल्पेक्स सोलर आईपीओ में एंकर हिस्से के लिए 18.45 लाख इक्विटी शेयर आरक्षित किए गए हैं।
लगभग 3.24 लाख इक्विटी शेयर मार्केट मेकर के लिए हैं, 9.24 लाख इक्विटी शेयर गैर-संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) के लिए आवंटित किए गए हैं, 12.31 लाख शेयर योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के लिए और खुदरा (आरआईआई) हिस्से में 21.55 लाख इक्विटी शेयर हैं।
एल्पेक्स सोलर आईपीओ आवंटन 13 फरवरी को तय होने की संभावना है और शेयर 15 फरवरी को एनएसई इमर्ज पर लिस्ट होंगे।
कॉरपोरेट कैपिटल वेंचर्स एल्पेक्स सोलर आईपीओ का बुक रनिंग लीड मैनेजर है और स्काईलाइन फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड आईपीओ रजिस्ट्रार है।
क्या है Solar panel company की योजना?
अल्पेक्स ने आईपीओ से प्राप्त राशि में से अपनी सोलर मॉड्यूल मैन्युफेक्चरिंग फैसिलिटीज को और बेहतर तथा उसका विस्तार करने और अपनी क्षमता को 450 मेगावाट से 1.2 गीगावॉट तक बढ़ाने के लिए 19.55 करोड़ रुपये का इस्तेमाल करने की योजना बनाई है।
यह भी पढ़ें :Solar panel : घर पर लगाएंगे सोलर पैनल तो बिजली बिल आएगा जीरो, सीएम का बड़ा एलान
इसके अलावा, 12.94 करोड़ रुपये का इस्तेमाल उसके सौर मॉड्यूल के एल्यूमीनियम फ्रेम के लिए एक नई मैन्युफेक्चरिंग यूनिट स्थापित करने के लिए किया जाएगा।
बाकी 20.49 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं को पूरा करने और शेष कॉर्पोरेट खर्चों के लिए किया जाएगा।
