Compensation:11 गांवों के farmers को बड़ा लाभ, चार गुना ज्यादा मिलेगा मुआवजा
compensation: यूपी के 11 गांवों के किसानों के लिए अच्छी खबर है। इन गांवों के Farmers को बड़ा लाभ मिलने जा रहा है। इन किसानों को सर्किल रेट से चार गुना ज्यादा मुआवजा दिया जाएगा। मुरादाबाद नई टाउनशिप ‘शिवालिक योजना’ का रास्ता साफ हो गया है।
डीएम की अध्यक्षता में गठित समित द्वारा जमीन की दर निर्धारित कर दी गई है। किसानों को सर्किल रेट से चार गुना अधिक का मुआवजा दिया जाएगा। पहले चरण में डिडौरा, डिडौरी व रसूलपुर सुनवाती गांव की farmers की जमीन क्रय की जाएगी। बड़ी संख्या में किसान जमीन बेचने के लिए अपनी लिखित रूप से सहमति जता चुके हैं।
यह भी पढ़ें :Accident Compensation: UP में सड़क दुर्घटना में मौत पर मुआवजे का नियम बदला,जानें मृतक आश्रित को कितना मिलेगा मुआवजा?
शीघ्र ही संबंधित गांवों के किसानों से एमडीए के पक्ष में रजिस्ट्री करने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। नई टाउनशिप बसाने के लिए एमडीए 11 गांवों की 1250 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण करेगा। शुरुआत में एमडीए को किसानों का भारी विरोध भी झेलना पड़ा था।
कार्यालय पर किसानों ने धरना-प्रदर्शन भी किया था। इसके बाद एमडीए वीसी शैलेष कुमार सिंह के निर्देशों पर अधिकारियों ने गांव-गांव जाकर सीधे किसानों से संपर्क किया।
उन्हें बताया कि एमडीए उनकी मर्जी से ही जमीन खरीदेगी। लिखित सहमति के बाद ही जमीन क्रय की जाएगी। इसके बाद ही बड़ी संख्या में किसानों ने अपनी सहमति दी थी। एमडीए सचिव अंजूता ने बताया कि डीएम की अध्यक्षता में गठित समित द्वारा जमीन की दर निर्धारित कर दी है।
रेट से चार गुना मुआवजा किसानों को दिया जाएग। किसान सर्किल रेट से संबंधित जानकारी एमडीए दफ्तर में चस्पा हुई लिस्ट में जाकर देख सकते हैं।
कॉलोनियों के रखरखाव के लिए एमडीए देगा 26 करोड़
एमडीए द्वारा एक दर्जन से अधिक कॉलोनियों को नगर निगम के हैंडओवर किया जा चुका है। एमडीए की ट्रांसपोर्टनगर, सीतापुरी दस सराय, मऊ, देहरी मुस्तकम, मझोला, ढक्का स्थित सतपुणा और विंध्यांचल के अलावा छह प्रधानमंत्री आवास योजना की कॉलोनियों को नगर निगम के हैंडओवर का प्रस्ताव पिछले दिनों हुई एमडीए बोर्ड की बैठक में पास किया जा चुका है।
एमडीए सचिव अंजूलता ने बताया कि हैंडओवर की गईं कॉलोनियों के रखरखाव के लिए निगम को 26 करोड़ दिए जाएंगे। इस संदर्भ में निगम अधिकारियों से एकाउंट की जानकारी मांगी गई है।
11 गांवों को मिलाकर बनाई जा रही है नई टाउनशिप
मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की नई टाउनशिप शिवालिक नगर 11 गांवों को बनाई जा रही है। इसमें डिडोरी, डिडौरा, सोनकपुर, भीमाठेर, लोधीपुर, चौधरपुर, रसूलपुर, शाहपुर तिगरी, सिकंदरपुर, डिडौरा, खदाना आदि गांव शामिल हैं।
यह भी पढ़ें :Compensation:इन पशुओं के हमले में मौत होने पर पीड़ित परिवार को मिलेगा चार लाख रुपये का मुआवजा
इसमें शिक्षकपुरम, चिकित्सापुरम, पत्रकारपुरम, अधिवक्तापुरम, अन्नदातापुरम, विधायकपुरम, शिल्पकारपुरम, मेडीसिटी, एजुकेशन सिटी, स्पोर्ट्स सिटी आदि विकसित होंगे।
यह होंगे नई टाउनशिप के आकर्षण
रिवरफ्रंट, एम्यूजमेंट पार्क, पर्यटन स्थलों का विकास, सिटी सेंटर, मेडीसिटी, एजुकेशन सिटी, शिल्पग्राम, आईटी सिटी, मेगा फूड पार्क।
दिल्ली रोड को कांठ रोड से मिलेगी सीधे कनेक्टिविटी।
टाउनशिप से अवैध प्लाटिंग और अवैध निर्माणों पर रोक लगेगी।
योजना में आने वाले गांवों का कायाकल्प होगा। यहां सड़कें, बिजली, पेयजल, जल निकासी, पथ प्रकाश आदि की व्यवस्था मजबूत होगी।
