heart attack: 40 यात्रियों को लेकर जा रही रोडवेज बस के ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में मौत

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

heart attack: 40 यात्रियों को लेकर जा रही रोडवेज बस के ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में मौत

heart attack: 40 यात्रियों को लेकर कन्नौज से हरदोई जा रही रोडवेज की बस में ड्राइवर को हार्ट अटैक पड़ गया। ड्राइवर ने बस लड़खड़ाती देख खुद ही बस रोकी और उसके बाद बेहोश हो गया।

आनन फानन में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह मामला बिलग्राम हरदोई मार्ग पर सुरसा थाना क्षेत्र के सेमरा चौराहे के पास का है।

- Advertisement -
- Advertisement -

यह भी पढ़ें :Heart Attack: युवाओं में 25 प्रतिशत बढ़ गए हार्ट अटैक के मामले, विशेषज्ञों ने बताई वजह, जीवनशैली में इन बदलावों की जरूरत

कन्नौज जिले से एक रोडवेज की बस 40 सवारी लेकर हरदोई आ रही थी। इस बस का चालक मान सिंह था। सेमरा चौराहे के पास अचानक ही ड्राइवर को हार्ट अटैक आ गया।

चलते समय गाड़ी लड़खड़ाई तो चालक ने ब्रेक लगा दिया। इससे बस खड़ी हो गई। इस बार चालक बेहोश हो गया।

बस में मौजूद दूसरे चालक के द्वारा बस को आनन फानन में हरदोई लाया गया। फिर मानसिंह को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।

यह भी पढ़ें :Heart Attack: मोबाइल पर कार्टून देख रही थी 5 साल की बच्ची, हार्ट अटैक आया और तोड़ दिया दम

जहां पर इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सक डॉ एस अग्निहोत्री ने ईसीजी करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। रोडवेज चालक की हार्ट अटैक से मौत की खबर पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक पंकज तिवारी मौके पर पहुंचे।

डॉक्टर एस अग्निहोत्री ने बताया कि ईसीजी करने के बाद उसे मृत घोषित किया गया है। पंकज तिवारी ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Mishan Shakti: गांव-गांव चौपाल, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Mishan Shakti: गांव-गांव चौपाल, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा...

Exhibition: नौ दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ, विधायक ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Exhibition: नौ दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ, विधायक ने...