Free Ration को लेकर बड़ा बदलाव, इस जिले में कार्डधारकों को ऐसे मिलेगा गेहूं-चावल

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Free Ration को लेकर बड़ा बदलाव, इस जिले में कार्डधारकों को ऐसे मिलेगा गेहूं-चावल

Free Ration: फ्री राशन वितरण प्रणाली को लेकर कुछ जिलों में बदलाव किया गया है। कोटेदारों द्वारा कार्ड धारकों को दिए जाने वाले गेहूं-चावल अब अलग तरह से वितरित किए जाएंगे।

ये प्रक्रिया बुलंदशहर जिले में शुरू की गई है। बतादें कि राशन दुकानों पर हर माह वितरण के समय घटतौली की शिकायतें आ रही थीं, जिसे पर अब लगाम लगने जा रही है।

- Advertisement -
- Advertisement -

यह भी पढ़ें :Ration Card : फ्री राशन को लेकर बदला नियम, गेहूं-चावल लेने के लिए प्रत्येक सदस्य को लगाना होगा अंगूठा

इससे खाद्यान्न की कालाबाजारी भी कम होगी। राशन कार्ड धारकों को उचित दर विक्रेता से पूर्ण राशन प्राप्त होगा। इसके लिए अब ई-वेईंग मशीनों से राशन का वितरण किया जाएगा। जिससे कार्ड धारकों को राहत मिलेगी।

जिला पूर्ति अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अब राशन डीलरों की दुकानों पर मार्च महीने से इलेक्ट्रॉनिक वेइंग मशीनों से राशन वितरण किया जाएगा।

जिसके बाद मशीन से जब राशन की उचित मात्रा होगी, तभी पर्ची प्राप्त होगी। यह मशीन ई-पास मशीनों से जुड़ी रहेगी। कैबिनेट से मंजूरी भी हो चुकी है।

वेइंग मशीन तराजू से कनेक्ट रहेंगे। इससे पारदर्शिता आएगी। इसके अलावा ई-पॉश मशीनों को भी आधुनिक वितरण प्रणाली के अनुसार अपडेट किया जाएगा

और नए सोफ्टवेयर के साथ ई-पास मशीनें भी राशन डीलरों को उपलब्ध कराई जाएंगी। ई-वेइंग मशीन ई-पास मशीनों से जुड़ी रहेगी। जितनी यूनिट राशन कार्ड में दर्ज होंगी,

उतना राशन वितरण करना होगा। ऐसा नहीं करने पर मशीन से पर्ची प्राप्त नहीं होगी और वितरण मान्य नहीं होगा।

नए वितीय वर्ष से ई-वेइंग मशीन के साथ नई ई-पास से वितरण को लेकर जिला स्तर पर तैयारी की जा रही है

सुरक्षा के दृष्टिगत जिले में पहुंचने वाली इन ई-पास व ई-वेइंग मशीनों को प्रत्येक तहसील स्तर पर स्ट्रांग रूम बनाकर रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें :Ration:UP में फ्री राशन पाने वाले लोगों के लिए बुरी खबर, 4600 लोगों के निरस्त किए गए कार्ड

राशन की दुकानों पर वितरित करने से पहले ई-वेइंग मशीनों पर मुहर लगाई जाएगी। डीएम स्तर से इस संबंध में अधीनस्थों को निर्देश भी जारी कए गए है।

जिले की स्थिति

  •     राशन की दुकानें 1339
  •     कार्डधारक 6.35 लाख
  •     पात्र गृहस्थी कार्ड धारक 6.10 लाख
  •     अत्योदय कार्डधारक 25 हजार
  •     यूनिट 27 लाख

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related