Weather: ठंड से जल्द मिलेगी राहत! इस दिन बारिश की उम्मीद, जानिए एक हफ्ते का मौसम अपडेट

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Weather: ठंड से जल्द मिलेगी राहत! इस दिन बारिश की उम्मीद, जानिए एक हफ्ते का मौसम अपडेट

Weather: दिल्ली समेत एनसीआर में धीरे-धीरे मौसम साफ हो रहा है। शनिवार को दोपहर में अच्छी धूप रही, लेकिन हवा ने परेशान किया।

उत्तर से पश्चिम की तरफ 10 किमी की गति से हवाएं चलती रही। वातावरण में आर्द्रता की मात्रा अधिक रहने से सुबह-शाम को गलन जा रही।

- Advertisement -
- Advertisement -

यह भी पढ़ें :Weather:अगले चार दिनों तक भीषण शीतलहर, एक बार फिर मौसम ने ली करवट, रेड अलर्ट जारी

सूर्यास्त के बाद तापमान में तेजी गिरा। न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम में लगातार होगा सुधार

रविवार का भी कमोवेश ऐसा ही रहा। सुबह के समय हल्का कोहरा रहा और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया। वहीं, 22 डिग्री के आसपास अधिकतम तापमान रहने का अनुमान है।

साथ ही आर्द्रता की मात्रा भी अधिक रहेगी। इससे बाद मौसम लगातार सुधार होगा। तापमान बढ़ने के साथ आर्द्रता में कमी आएगी।

सोमवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान भी बढ़कर नौ डिग्री तक रहने की संभावना है। जनवरी में सबसे गर्म दिन हो सकता है।

मंगलवार को अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आर्द्रता की मात्रा भी लगभग आधी हो जाएगी।

हफ्ते भर को लेकर अनुमान

पूरे सप्ताह लगभग ऐसा मौसम रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान बढ़ने और आर्द्रता कम होने से सर्दी कम होगी।

इस सप्ताह बीते एक माह के बाद मौसम सामान्य रहेगा। जिले में कई वर्षों के बाद लगातार लंबी सर्दी पड़ी है।

पश्चिमी विक्षोभ मजबूत होने से हल्की वर्षा स्काईवेट के मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि इस बार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते एनसीआर में लंबे समय बाद लगातार कोहरा बना रहा।

इस दिन हल्की बारिश की उम्मीद

इससे गलन भरी सर्दी रही। यह बहुत मजबूत नहीं होने के चलते वर्षा नहीं हुई, लेकिन गलन बनी रही। अब पश्चिमी विक्षोभ मजबूत होने से एक से चार फरवरी के बीच हल्की वर्षा होने की संभावना है।

तापमान लगातार बढ़ेगा। नोएडा व ग्रेनो की हवा बेहद खराब श्रेणी में नोएडा व ग्रेटर नोएडा की हवा लगातार बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है। शुक्रवार की तुलना में हवा कुछ बेहतर हुई है।

वहीं, गाजियाबाद में रविवार को फिर से सुबह से बादल छाए रहने की वजह से सर्दी काफी ज्यादा महसूस हुई। शनिवार को एक दिन पहले सुबह सवेरे से शाम तक निकली धूप से सर्दी से राहत रही थी।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन तापमान में गिरावट आ सकती है। पिछले कई दिन से रात में पाला पडऩे की वजह से सर्दी काफी ज्यादा रहती है।

इसके बाद शनिवार को सुबह सवेरे से धूप खिली तो सर्दी से राहत मिली थी, लेकिन रविवार को फिर से सुबह में सर्दी काफी ज्यादा महसूस हुई।

यह भी पढ़ें :Weather:अभी और पड़ने वाली है ठंड, हो जाएं सावधान! तीन डिग्री तक गिरेगा पारा, इन राज्यों में घने कोहरे

न्यूनतम तापमान 10 डिग्री अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा अधिकतम आठ किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली।

वातावरण में आद्रता 79 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को भी रात में पाला पडऩे की वजह से सुबह सर्दी ज्यादा महसूस हो सकती है।

लेकिन दिन में धूप खिली रहने के आसार हैं। इससे सर्दी से राहत मिल सकती है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्यसियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related