Power meter:चीफ इंजीनिजियर भी अब मीटर रीडिंग के लिए जाएंगे बिजली उपभोक्ताओं के घर, गलत बिलिंग पर सख्ती

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Power meter:चीफ इंजीनिजियर भी अब मीटर रीडिंग के लिए जाएंगे बिजली उपभोक्ताओं के घर, गलत बिलिंग पर सख्ती

Power meter: यूपी में शहर से लेकर गांवों तक के बिजली उपभोक्ताओं को सही बिल और समय पर बिल देने के लिए पावर कारपोरेशन प्रबंधन ने मुख्य अभियंता स्तर तक के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की है।

मीटर रीडर के साथ बिजली महकमें के अधिकारी उपभोक्ता के घर जाएंगे और मीटर की रीडिंग लेंगे। अधिशासी अभियंता, अधीक्षण अभियंता और मुख्य अभियंताओं को भी रीडिंग लेने का आदेश दिया गया है।

- Advertisement -
- Advertisement -

यह भी पढ़ें :स्मार्ट मीटर चल रहा तेज, Power विभाग घर बैठे इस नए फार्मूले से देगा समाधान

शनिवार को उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के चेयरमैन डा. आशीष कुमार गोयल ने शक्ति भवन में समीक्षा बैठक के दौरान उपरोक्त निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं के पास मीटर के हिसाब से सही रीडिंग का बिल पहुंचना चाहिए। सिर्फ मीटर रीडरों के भरोसे ना रहें। अधिकारी भी रीडर के साथ मीटर की रीडिंग लेने उपभोक्ता परिसर में जाएं।

उपभोक्ता हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं और उनके लिए हम जनसेवक हैं। उपभोक्ताओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए।

उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को सही रीडिंग मिले इस पर खास निर्देश दिए। कहा कि अधिकारी गांवों में भी रीडिंग के लिए अवश्य जाएं।

चेयरमैन ने यह भी निर्देश दिए कि जहां पर कामर्शियल कार्य हो रहे हैं वहां कामर्शियल कनेक्शन दिए जाएं। लोड की जांच की जाए और सही श्रेणी का कनेक्शन दिया जाए।

उन्होंने काह कि गर्मी के दिनों में बिजली किन कारणों से बाधित होती है उन कारणों का अनिवार्य रूप से अभी निराकरण करा लें।

यह भी पढ़ें :Power:जिंदल स्टेनलेस 1.9 अरब यूनिट से अधिक स्वच्छ ऊर्जा करेगा उत्पन्न 

चेयरमन ने कहा कि फरवरी माह में अनुरक्षण माह मनाया जाएगा। विद्युत वितरण से संबंधित समस्त कार्य पूरे कर लिए जाएं।

लापरवाही के आरोपी एक्सईएन व एसडीओ का स्थानांतरण

चेयरमैन डा. आशीष कुमार गोयल ने उपभोक्ताओं के भारवृद्धि के मामले में लापरवाही में केस्को कानपुर के अधिशासी अभियंता अश्विनी चतुर्वेदी तथा एसडीओ विमल कुमार को तत्काल स्थानांतरित करने का आदेश दिया। इस मामले की जांच कराने का आदेश भी दिया है।

रिपेयर ट्रांसफार्मरों की होगी थर्ड पार्टी जांच

चेयरमैन ने रिपेयर किए जा रहे वितरण ट्रांसफार्मर की गुणवत्ता में सुधार के लिए सभी कार्यशालाओं के कार्यों की परफॉर्मेंस के आंकलन की व्यवस्था किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि कार्यशालाओं से रिपेयर होकर आने वाले ट्रांसफार्मरों की थर्ड पार्टी जांच की व्यवस्था की जाए।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related