Ram Mandir : राम जी बुला रहे हैं, जब आधी रात में जागने लगे थे मूर्ति बनाने वाले अरुण योगीराज

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Ram Mandir : राम जी बुला रहे हैं, जब आधी रात में जागने लगे थे मूर्ति बनाने वाले अरुण योगीराज

Ram Mandir: अयोध्या मंदिर में रामलला सदियों के बाद विराजमान हो चुके हैं। मूर्ति को तैयार करने का श्रेय कर्नाटक के शिल्पकार अरुण योगीराज को मिला है।

मामले के जानकार बताते हैं कि योगीराज कई बार आधी रात को जाग जाते थे और काम करना शुरू कर देते थे। खास बात है कि तीन मूर्तियों को तैयार किया गया था।

- Advertisement -
- Advertisement -

यह भी पढ़ें :Ayodhya Ram Mandir: रामलला ने पहले दिन क्या-क्या पहना, किसने बनाया, ऐसे पूरा हुआ भव्य शृंगार

खबरे हैं कि दो और मूर्तियों को मंदिर के दो तलों पर विराजमान कराया जाएगा।

मूर्ति निर्माण के समय संस्कृत और संगीत के जानकार आचार्य समुधुर शास्त्री योगीराज के साथ थे। इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया है

कि शुरुआती तौर पर मूर्ति के लिए सत्यनारायम पांडे को चुना गया था। बाद में जेजे भट्ट का नाम आया, लेकिन अंत में योगीराज के नाम पर मुहर लगी थी।

रिपोर्ट में आजतक के हवाले से बताया गया कि शास्त्री बताते हैं, ‘ट्रस्ट के निर्देश साफ थे कि रामलला की मूर्ति को बच्चे के रूप में तैयार करना है,

जिसकी ऊंचाई 51 इंच होगी। यहां बालों और विशेषताओं पर खास ध्यान दिया जाना है।’ वह बताते हैं कि अरुण योगीराज बीते सात महीनों में बार-बार रात में जगाते थे और रामलला के बुलावे पर साथ चलने की अपील करते थे।

रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने जानकारी दी है कि योगीराज ने कुछ देरी से काम शुरू किया था। साथ ही वह बताते हैं कि दोनों के बीच बातचीत में भी काफी मुश्किल थी और अंत में तय हुआ की टूटी-फूटी अंग्रेजी में बात करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘पूरी प्रक्रिया में 7 से 8 महीनों का समय लगा है। प्रक्रिया के दौरान शिल्पकार के काम करने की आजादी का भी ध्यान रखा गया था।’

कैसे हुई मूर्ति के लिए रिसर्च

चैनल से बातचीत में उन्होंने बताया, ‘रामलला के उत्तर भारत के रूप को समझने के लिए हम स्वामी नारायण छपिया मंदिर पहुंचे और नैमिषारण्य मंदिरों में जानकारी जुटाई।

हमने संतों के साथ मूर्ति के रूप को लेकर बात की दिव्य रूप को समझने के लिए ग्रंथों और रामायण के छंदों में उतरे। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा समय-समय पर निरीक्षण करते रहे।’

अयोध्या में श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए मुख्‍यमंत्री ने गठित की उच्च स्तरीय समिति

पीटीआई भाषा के अनुसार, अयोध्या में रामलला के सुगम दर्शन व श्रद्धालुओं की व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद एक समिति गठित की गयी है जिसकी देखरेख में राम जन्मभूमि परिसर में समस्त व्यवस्थाओं का प्रबंधन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :Ram Mandir : सदियों का इंतजार हुआ पूरा, राम मंदिर में विराजे रामलला,करें अयोध्या के राजा श्रीराम के दर्शन

इस समिति के अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह हैं और इसमें मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) व मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव के साथ नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव शामिल हैं।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, राम जन्मभूमि में प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत अयोध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...