Horoscope: इन तीन राशियों के फरवरी 2024 से शुरू होंगे अच्छे दिन, हर कष्ट होंगे दूर
Horoscope: साल 2024 का दूसरा महीना फरवरी ग्रहों के राशि परिवर्तन के दृष्टिकोण से बेहद खास रहने वाला है। इस महीने में सूर्य, बुध,शुक्र और मंगल समेत 4 बड़े ग्रह अपनी चाल बदलने जा रहे हैं।
हिंदू पंचांग के अनुसार, 1 फरवरी 2024 को ग्रहों के राजकुमार बुध मकर राशि में जाएंगे। 5 फरवरी 2024 मंगल मकर राशि में गोचर करेंगे।
यह भी पढ़ें :Horoscope: सूर्य ने बदली राशि, देंगे लाभ या हानि? जानें सभी राशियों पर क्या होगा प्रभाव
धन के दाता शुक्र 12 फरवरी 2024 को मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 13 फरवरी 2024 को सूर्यदेव कुंभ राशि में विराजेंगे। फरवरी माह में मकर राशि में सूर्य,मंगल और बुध ग्रह एक साथ आएंगे।
जिससे बुधादित्य राजयोग और आदित्य मंगल योग का निर्माण होगा। जिसका शुभ-अशुभ प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि तक 12 राशियों पर भी होगा,
लेकिन सिंह समेत 3 राशियों के लिए फरवरी 2024 का महीना बेहद शुभ रहने वाला है। आइए जानते हैं फरवरी माह की लकी राशियों के बारे में…
सिंह राशि : आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवन में नए सकारात्मक बदलाव आएंगे। धैर्यवान बने रहेंगे। लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। लव लाइफ में नए सरप्राइज मिलेंगे।
ऊर्जा और आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। जीवनसाथी का सपोर्ट मिलेगा। लव लाइफ के रोमांटिक पलों का आनंद लेंगे। परिवर्तनों को स्वीकार करने में संकोच न करें। इससे तरक्की के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे।
कन्या राशि : करियर में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। धैर्यता की कमी रहेगी, लेकिन कार्यों में आ रही बाधाएं जल्द दूर होंगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। निराशा दूर होगी। कड़ी मेहनत का फल मिलेगा।
कार्यों की चुनौतियों को स्वीकार करने के लिए कॉन्फिडेंट नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। प्रोफेसनल लाइफ में तरक्की के सुनहरे अवसर मिलेंगे।
यह भी पढ़ें :Horoscope: इन 2 ग्रहों की वजह से कुंडली में बनता है कर्ज योग, समाज में घटता है मान-सम्मान
तुला राशि : जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव आएंगे। दोस्तों की मदद से कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। जीवनसाथी संग रिश्ता मजबूत होगा। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। रिश्तों में प्यार और रोमांस बढ़ेगा।
अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए महत्वकांक्षी नजर आएंगे। स्वभाव में विनम्रता बनाएं रखें। पार्टनर से ऐसी बातों को लेकर चर्चा न करें, जिससे रिश्तों में मनमुटाव बढ़ें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
