Share Market: मोदी वापसी के संकेत ने बदला खेल!,14 कंपनियां कर सकती हैं मालामाल, एक्सपर्ट बुलिश
Share Market: रविवार को 4 चार राज्यों के चुनावी नतीजे आए हैं।
हिन्दी पट्टी के 3 बड़े राज्य छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा ने
कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया। वहीं, तेलंगाना में कांग्रेस पहली बार प्रचंड जनादेश के साथ
सरकार बनाने जा रही है। चार राज्यों के चुनावी नतीजे आने के बाद
Share Market में आज तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स में 1000 और
निफ्टी 20,550 अंकों को पार गया। 2024 के चुनाव से पहले इन राज्यों के नतीजे मोदी की फिर से
वापसी के संकेत दे रहे हैं। जिसकी वजह से स्टॉक मार्केट भी बुलिश नजर आ रहा है।
सीएनबीसी टीवी -18 की रिपोर्ट के अनुसार ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल का मानना है
यह भी पढ़ें :Share Market में खरीदारी से लौटी रौनक, सेंसेक्स 60000 के पार; निफ्टी में भी तेजी
कि शेयर बाजार प्री इलेक्शन मोड में आ गया है। इतिहास बताता है
कि आम चुनाव के 6 महीने पहले Share Market में 10 प्रतिशत से 35 प्रतिशत की तेजी देखने को मिलती है।
बाजार में यह ट्रेंड 1999 के लोकसभा चुनाव से लगातार देखने को मिल रहा है।
इन पर दांव लगा रहे हैं एक्सपर्ट
1- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
2- एक्सिस बैंक
3- महिंद्रा
4- हीरो
5- एल एंड टी
6- अल्ट्राटेक सीमेंट
7- गोदरेज
8- सनटेक
9- टाइटन
10- IHCL
11- लेमन ट्री होटल
12- पीएनबी हाउसिंग
13- मेदांता
14- एंजल वन
