astrology: 700 साल बाद 5 राजयोग का अद्भुत संयोग, इन राशि वालों को अचानक मिलेगा ढेर सारा पैसा
Astrology:वैदिक ज्योतिष के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित अंतराल पर
गोचर करके शुभ-अशुभ योग बनाते हैं. कई बार ग्रह गोचर से राजयोग भी बनते हैं.
आने वाले 29 नवंबर 2023 को शुक्र गोचर करने जा रहे हैं. इससे
दैत्य गुरु शुक्राचार्य और देवगुरु बृहस्पति आमने-सामने आएंगे.
यह स्थिति 5 राजयोग का संयोग बना रही है. 700 साल बाद
इस तरह गुरु-शुक्र के आमने-सामने आने से इन 5 राजयोगों के एकसाथ बनने का संयोग बन रहा है.
यह भी पढ़ें :Astrology: नौकरी-बिजनेस में जबरदस्त सफलता दिलाते हैं ये 5 ग्रह
इससे शश, केंद्र त्रिकोण, मालव्य, नवपंचम, रूचक राजयोग बन रहे हैं.
इससे सभी राशियों पर बड़ा असर देखने को मिल सकता है. ये राजयोग 4 राशि वाले लोगों को
अचानक ढेर सारा पैसा दिला सकते हैं. आइए जानते हैं ये राशि कौन सी हैं, जिन्हें बंपर लाभ होने वाला है.
राजयोग चमकाएंगे भाग्य
मेष राशि: मेष राशि के जातकों को केंद्र त्रिकोण और मालव्य राजयोग विदेश यात्रा करवा सकते हैं.
इन लोगों को नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है. नई नौकरी मिल सकती है.
वैवाहिक जीवन में मिठास आएगी. समय-समय पर आकस्मिक धनलाभ भी होगा.
कन्या राशि: गुरु-शुक्र के कारण बन रहे ये राजयोग कन्या राशि के लोगों को दिसंबर में बंपर लाभ दिलाएंगे.
बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा. प्रमोशन-इंक्रीमेंट मिल सकता है.
धन लाभ होगा. एक से ज्यादा स्त्रोतों से पैसा मिलेगा. कारोबार में भी लाभ होगा.
धनु राशि: धनु राशि के जातकों की गोचर कुंडली में 2 महापुरुष राजयोग बने हुए हैं.
यह राजयोग इन जातकों को विदेश से बड़ा लाभ करवा सकते हैं.
विदेश जाकर पढ़ने का सपना पूरा हो सकता है. कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है. आय बढ़ेगी.
मकर राशि: मकर राशि के जातकों को ये राजयोग आर्थिक और करियर के लिहाज से बेहद शुभ फल देंगे.
नौकरी करने वाले लोगों को कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है.
ग्लैमर से जुड़े जातकों को विशेष लाभ होगा. करियर में तरक्की के योग हैं.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. COMPUTER JAGAT NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
