Meg Lanning : 7 बार विश्व कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया कप्तान मेग लैनिंग ने अचानक संन्यास की घोषणा कर दी
Meg Lanning : ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लैनिंग ने 31 साल की
उम्र में अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है।
13 साल के लंबे करियर में ऑस्ट्रेलिया के लिए 241 मैच खेलने वाली
लैनिंग का कहना है कि उनका अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने का यह सही समय है।
Meg Lanning ने इन 241 मुकाबलों में 182 मैच बतौर कप्तान खेले हैं।
वहीं वह कुल 7 बार वर्ल्ड कप (2 वनडे वर्ल्ड कप और 5 टी20 वर्ल्ड कप) का
खिताब जीत चुकी है, जिसमें 5 बार वह खुद कप्तान थीं।
लैनिंग ने एक बयान में अपने रिटायरमेंट को लेकर कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर जाने का
फैसला करना कठिन था, लेकिन मुझे लगता है कि यह सही समय है।
मैं 13 साल के इंटरनेशनल करियर का आनंद लेने के लिए अविश्वसनीय रूप से भाग्यशाली रही हूं,
लेकिन मुझे पता है कि अब मेरे लिए कुछ नया करने का सही समय है।
यह भी पढ़ें :वर्ल्ड कप में Rohit Sharma ने अपने नाम किया एक बड़ा रिकॉर्ड,बने पहले भारतीय
टीम की सफलता के कारण ही आप खेल खेलते हैं, मैं जो हासिल कर पायी हूं उस पर मुझे गर्व है
और इस दौरान टीम के साथियों के साथ साझा किए गए पलों को मैं संजोकर रखूंगी।’
