Virat Kohli:अपने जन्मदिन पर कोहली ने वनडे क्रिकेट में अपना 49वां शतक जड़ा, सचिन तेंदुलकर के सर्वाधिक शतकों की बराबरी 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Virat Kohli:अपने जन्मदिन पर कोहली ने वनडे क्रिकेट में अपना 49वां शतक जड़ा, सचिन तेंदुलकर के सर्वाधिक शतकों की बराबरी

Virat Kohli: भारत के रन मशीन Virat Kohli ने अपने वनडे करियर का

49वां शतक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगाया। उन्होंने कोलकाता के

- Advertisement -
- Advertisement -

ईडन गार्डन्स में अफ्रीकी टीम के खिलाफ यादगार पारी खेली।

कोहली ने रविवार (पांच नवंबर) को वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में

सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। खास बात यह है

कि उन्होंने अपने 35वें जन्मदिन पर यह उपलब्धि हासिल की।

सचिन से कम पारियों में लगाए 49 शतक

सचिन ने अपने वनडे करियर में 463 मैच खेले। इस दौरान 452 पारियों में

18426 रन बनाए। उनका औसत 44.83 का रहा। तेंदुलकर ने

49 शतक और 96 अर्धशतक लगाए। विराट ने 277वीं पारियों में

ही यह उपलब्धि हासिल कर ली। Virat Kohli ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ

49वें ओवर में अपना 49वां शतक पूरा किया। उन्होंने कगिसो रबाडा की

तीसरी गेंद पर एक रन लेकर तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

टॉप-5 में तीन भारतीय

तेंदुलकर और Virat Kohli के बाद सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वालों में

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा हैं। रोहित ने 259 मैच की 251 पारियों में 31 सैकड़े लगाए हैं।

यह भी पढ़ें :Virat Kohli: विराट कोहली इस मामले में बनने वाले हैं नंबर वन, सिर्फ एक शतक चाहिए.. 

उनके बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का नंबर है।

पोंटिंग ने 375 मैच खेले हैं। उनके 365 पारियों में 30 शतक हैं।

इन दोनों के बाद पांचवें स्थान पर श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनथ

जयसूर्या हैं। उन्होंने 445 मैच की 433 पारियों में 28 शतक लगाए हैं।

विराट ने जन्मदिन पर लगाया शतक

विराट ने इस विश्व कप में अब तक 85 रन, नाबाद 55 रन, 16 रन,

नाबाद 103 रन, 95 रन, शून्य, 88 रन और 100* रन की पारियां खेली हैं।

आज शतक लगाकर Virat Kohli वनडे में जन्मदिन पर शतक लगाने वाले सातवें खिलाड़ी बन गए हैं।

उनसे पहले टॉम लाथम, रॉस टेलर, सनथ जयसूर्या, मिचेल मार्श,

सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली पहले ऐसा कर चुके हैं।

 शतक लगाने के बाद कोहली ने क्या कहा?

Virat Kohli ने शतक लगाने के बाद कहा, ”यह एक ऐसा विकेट था

जिस पर बल्लेबाजी करना मुश्किल था। हमें रोहित और शुबमन से शानदार शुरुआत मिली।

मेरा काम इसे जारी रखना था। 10वें ओवर के बाद गेंद ग्रिप और टर्न लेने लगी, धीमी हो गई

और फिर मेरी भूमिका काफी देर तक बल्लेबाजी करने की थी।

टीम प्रबंधन ने मुझे यही बताया था। श्रेयस ने अच्छा खेला और अंत में हमने कुछ और रन बनाए।

एशिया कप के दौरान हमारी काफी बातचीत हुई। हम तीसरे और चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं,

इसलिए खेल को आगे ले जाने के लिए यह साझेदारी जरूरी थी।

कोहली ने आगे कहा, ”हमारी टीम में हार्दिक नहीं है, इसलिए हमें पता था

कि एक या दो विकेट हमें महंगा पड़ सकता है। मैं खेलने का मौका देने और

टीम की सफलता में योगदान देने के लिए भगवान का आभारी हूं।

इस शानदार मैदान पर इतनी बड़ी भीड़ के सामने अपने जन्मदिन पर शतक बनाना बहुत अच्छा है।

पिच धीमी है, हमारे पास गुणवत्तापूर्ण गेंदबाजी लाइन-अप भी है, लेकिन हमें कड़ी मेहनत करनी होगी।”

कोहली का विश्व कप में चौथा शतक

कोहली ने इस विश्व कप में अपना दूसरा शतक लगाया। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ

पुणे में शतकीय पारी खेली थी। उन्होंने विश्व कप इतिहास में अपना पहला शतक

2011 में बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था। दूसरा शतक पाकिस्तान के खिलाफ 2015 में जड़ा था।

उसके बाद 2023 विश्व कप में उनके बल्ले से दो शतक निकल चुके हैं।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...