‘सुपरमैन’ बने David Warner, बाउंड्री लाइन पर अद्भुत कैच लेकर लूट ली महफिल
David Warner: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और
नीदरलैंड्स के बीच हुए मुकाबले में एक बार फिर डेविड वॉर्नर ने
अपनी बेहतरीन फील्डिंग का नूमना दिखाया. ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ने पहले
बल्लेबाजी में शानदार शतक ठोक रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाई तो फील्डिंग के दौरान
उन्होंने बाउंड्री लाइन पर एक बेहतरीन कैच लपक कर महफिल लूट ली.
डेविड वॉर्नर ने नीदरलैंड्स की पारी के 14वें ओवर के दौरान यह कैच लपका.
नीदरलैंड्स की पारी का 14वां ओवर फेंकने मिचेल मार्श आए थे.
उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट ने डीप लेग की दिशा में जोरदाल शॉट खेला.
यह भी पढ़ें :World Cup के बीच में टीम को लगा तगड़ा झटका, पूरे टूर्नामेंट से बाहर हुआ ये स्टार
लग रहा था कि गेंद आसानी से सीमा रेखा को पार कर जाएगी.
लेकिन डीप पर खड़े डेविड वॉर्नर ने हवा में छलांग लगाई और सुपरमैन बनते हुए
शानदार कैच लपका. वॉर्नर बाउंड्री लाइन के काफी करीब थे. लेकिन
उन्होंने खुद को संभालते हुए यह सुनिश्चित किया कि बल्लेबाज वापस पवेलियन लौटे.
Disclaimer :- हम जानते हैं कि सोशल मीडिया पर बहुत सी ऐसी खबरें वायरल होती हैं। इसलिए हम सभी को सतर्क रहने की सलाह देते हैं। हम चाहते हैं कि आप आधिकारिक स्रोतों से जाँच करें और खबर की सटीकता को सुनिश्चित करें। क्योंकि यहां दी गई जानकारी के लिए कोई ज़िम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है
