Tiger :देर शाम बीच सड़क पर बाघ की चहलकदमी ने लोगों की उड़ाई नींद
Tiger :कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मिहींपुरवा-बिछिया मार्ग में
मंगलवार को देर शाम बीच सड़क पर बाघ टहलता हुआ दिखा। बाघ को देखकर
राहगीरों के कदम ठहर गए। आवागमन बंद हो गया, हालांकि 10 मिनट बाद सड़क पर घूमने के बाद
बाघ जंगल में चला गया। इसके बाद दोनों डरे सहमे लोग अपनी गाड़ियों से आने-जाने लगे।
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में बाघों के कुनबा बढ़ने के साथ ही जंगल से निकलकर
अक्सर बाघ सड़क पर दिखाई दे रहे हैं। मिहींपुरवा के कारीकोट
निवासी संदीप सिंह परिवार संग मंगलवार देर शाम घर लौट रहे थे। मिहींपुरवा-बिछिया मार्ग पर
जब बाघ दिखा तो वह डर गए और गाड़ी कुछ दूरी पर ही रोक दी। बाघ सड़क पर ही जमा रहा।
Tiger
इससे दोनों ओर से आवागमन बंद हो गया। लोग बाघ के जाने का इंतजार करते रहे।
लगभग 10 मिनट तक बाघ सड़क पर मौजूद रहा इसके बाद वह जंगल की ओर चला गया।
यह भु पढऐTiger:घास काट रहे थे किसान, अचानक सामने बाघ देखकर खड़े हो गए रोंगटे,फिर..
लोगों ने इसकी सूचना रेंज कार्यालय पर दी। टीम ने कुछ देर तक
सड़क पर रहकर आने-जाने वालों को संभलकर निकलने का सुझाव दिया।
जंगलवर्ती गांवों में हाथियों की चिग्घाड़ ने लोगों को डराया
मौसम में बदलाव के साथ ही कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग से लगे जंगलवर्ती गांवों आंबा,
भवनियापुर और गिरिजापुरी में हाथियों का झुंड पहुंचने लगा है। मंगलवार को रात भवानियांपुर गांव के पास
हाथियों की चिंग्घाड़ ने लोगों की नींद उड़ा दिया। हांका लगाकर ग्रामीणों ने
हाथियों को जंगल की ओर भगया। वन महकमे ने भी हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए कांबिंग बढ़ा दी है।
