युवाओं में Heart Attack के कारण जानने की जरूरत, इसका अध्ययन होना चाहिए
heart attack: भारत के युवाओं में तेजी से बढ़ते हार्ट अटैक के मामले अब डराने लगे हैं।
गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने
गुजरात में हाल के दिनों में सामने आ रहे heart attack के मामलों की
बढ़ती संख्या पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने इस पर अध्ययन
कराने और इसके पीछे का कारण पता लगाए जाने की बात कही है।
आनंदीबेन पटेल ने रविवार को पाटन जिले के सांडेर गांव में एक समारोह में बोलते हुए कहा,
“नवरात्रि के दौरान गरबा खेलते समय कई युवाओं की मौत हो गई है।
इसका विश्लेषण होना चाहिए। मैंने गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री रुशिकेशभाई पटेल से बात की है
कि वे गुजरात में पिछले एक साल में मरने वाले युवाओं की संख्या का पता लगाएं
और विश्लेषण करें कि इनमें से कितनी महिलाएं थीं और कितने पुरुष थे।
इस पर अध्ययन होना चाहिए और इसके पीछे का कारण पता लगाना चाहिए।”
नौ रातों तक चलने वाला नवरात्रि उत्सव जहां लोग गरबा नृत्य में भाग लेते हैं,
यह भी पढ़ें :क्लास में पढ़ते हुए बेहोश होकर गिरा छात्र, 9वीं के छात्र की heart attack से मौत
15 अक्टूबर को शुरू हुआ था। पिछले दो दिनों में, राज्य के विभिन्न हिस्सों में लगभग दस लोगों को
अचानक heart attack हुआ। पीड़ितों में एक 13 वर्षीय लड़के समेत तीन गरबा प्रेमी शामिल थे।
ऐसी ही एक घटना अहमदाबाद के बाहरी इलाके हाथीजन इलाके में घटी,
यहां एक 28 वर्षीय युवक शुक्रवार की रात गरबा कार्यक्रम में डांस करते समय बेहोश हो गया।
एलजी अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसी तरह, खेड़ा जिले में स्थित
कपडवंज में भी एक 17 वर्षीय लड़के की गरबा करते समय हार्ट अटैक आने से मौत हो गई।
‘स्कूलों में छात्रों को कठिन फिजिकल एक्टिविटीज में शामिल न करें’
राजकोट जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) बीएस कैला ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था
कि उन्होंने स्कूलों के प्रिंसिपलों से बात की है और उनसे स्कूल में छात्रों को
कठिन फिजिकल एक्टिविटीज में शामिल करने से बचने का आग्रह किया है।
इस निर्देश में विशेष रूप से चल रहे नवरात्रि उत्सव के मद्देनजर भारी वस्तुओं को उठाने और
अत्यधिक गरबा डांस जैसे कार्यों से परहेज करने की सिफारिशें शामिल हैं।
उन्होंने कहा, इसके पीछे का कारण राज्य में पिछले एक साल में सामने
आए छात्रों और युवाओं में दिल के दौरे के मामलों की बढ़ती संख्या है।
कैला के अनुसार, राजकोट जिले में heart attack से बच्चों की मौत के कम से कम सात मामले सामने आए हैं।
हाल ही में आयोजित प्रिंसिपलों और शिक्षकों की एक बैठक में, इस मुद्दे पर गहन चर्चा की गई
और एक बात यह सामने आई कि इनमें से अधिकतर मौतें तब हुईं
जब छात्र किसी शारीरिक गतिविधि में लगे हुए थे। इसलिए, छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए,
मैंने स्कूलों से आग्रह किया है कि वे छात्रों को अनुशासनात्मक उपाय के रूप में
स्कूल के कुछ चक्कर लगाने या उन्हें लंबे समय तक गरबा अभ्यास में शामिल करने
जैसी गतिविधियों में शामिल न करें। उन्होंने कहा कि नृत्य अभ्यास को
सामान्य 2 घंटे के बजाय 20 मिनट तक सीमित किया जाना चाहिए।
