Prabhas: दिन में 15 अंडे खाकर बनाई थी प्रभास ने बॉडी, जानें फिटनेस की ये बातें
Prabhas: एक्टर प्रभास फैंस के दिलों में अपनी खास जगह रखते हैं।
23 अक्टूबर को प्रभास 44 वां बर्थडे मना रहे हैं। साउथ के साथ ही
हिंदी दर्शकों मे भी प्रभास के लिए खास जगह है। खासतौर पर उनका बाहुबली वाला
किरदार तो कोई नहीं भूलता। जिसमे उनकी एक्टिंग के साथ ही गजब की फिट
बॉडी देखने को मिली थी। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ था, प्रभास हर फिल्म के लिए
पूरे डेडिकेशन के साथ अपनी बॉडी को ट्रांसफॉर्म करते हैं। जिसे देखकर फैंस हैरान रह जाते हैं।
फिल्म आदिपुरुष में भगवान राम का रोल निभाने के लिए भी उन्होंने
बॉडी को शानदार तरीके से ट्रांसफार्म किया था। आगे जानें उनकी फिटनेस से जुड़ी बातें।
मसल्स बढ़ाने के लिए खाते है अंडे
फिल्म में भगवान राम का रोल प्ले करने के लिए प्रभास ने अपने मसल्स को बढ़ाने पर खास ध्यान दिया था।
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक प्रभास एक दिन में 15 अंडे खाते थे।
यह भी पढ़ें :Prabhas: प्रभास ने इस फिल्म के लिए ठुकराया था 200 करोड़ का ऑफर,जानिए इस अभिनेता से जुड़ी यह बातें ?
प्रभास बॉडी बनाने के लिए 30 प्रतिशत वर्कआउट और 70 प्रतिशत डाइट पर भरोसा करते हैं।
वजन और मसल्स बनाने के लिए प्रभास 6 बार हैवी मील्स खात हैं।
वजन घटाने के लिए फॉलो करते हैं ये ट्रिक
फिल्म के कैरेक्टर के हिसाब से वजन घटाने के लिए प्रभास ने स्पोर्ट्स का सहारा लिया था।
फिल्म साहो के लिए उन्होंने 10 किलो वजन स्विमिंग, साइकिलिंग और वॉलीबॉल खेलकर घटाया।
जिम में बिताते हैं छह घंटे
अपनी गजब की फिट बॉडी बनाने के लिए वो जिम में पसीना बहाने से नहीं कतराते।
दिन में करीब 6 घंटा वर्कआउट करके प्रभास ने बाहुबली के लिए बॉडी बनाई थी।
वर्कआउट है स्ट्रेस बस्टर
प्रभास वर्कआउट और एक्सरसाइज को स्ट्रेस दूर भगाने का सबसे ज्यादा कारगर तरीका मानते हैं।
नींद पूरी करना है जरूरी
खुद को फिट रखने और एक्टिव रहने के लिए प्रभास नींद पूरी लेने पर भरोसा करते हैं।
काम के बिजी शेड्यूल के बावजूद प्रभास नींद पूरी जरूर करते हैं।
