Canada PM जस्टिन ट्रूडो ने नवरात्रि की दीं शुभकामनाएं, भारत से तनाव के बीच आया खास संदेशा

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Canada PM जस्टिन ट्रूडो ने नवरात्रि की दीं शुभकामनाएं, भारत से तनाव के बीच आया खास संदेशा

Canada के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अपने देश में हिंदू समुदाय को

रविवार को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। हिंदुओं के त्योहार पर ट्रूडो की

- Advertisement -
- Advertisement -

यह शुभकामना भारत के साथ राजनयिक विवाद के बीच आई है।

उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर पोस्ट किया, ‘नवरात्रि की शुभकामनाएं!

मैं हिंदू समुदाय के सदस्यों और यह पर्व मनाने वाले सभी लोगों तक अपनी हार्दिक शुभकामनाएं भेज रहा हूं।’

मालूम हो कि नवरात्रि देवी दुर्गा के सम्मान में सेलिब्रेट की जाती है।

यह त्योहार 9 रातों तक चलता है। साल में दो बार नवरात्रि आती है।

पहली बार चैत्र (मार्च/अप्रैल) महीने में और दूसरी बार अश्विन (सितंबर-अक्टूबर) के महीने में।

दरअसल, खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में ट्रूडो ने

भारतीय एजेंट शामिल होने का संदेह जताया था। 18 जून को वैंकूवर सिटी में निज्जर की अज्ञात

बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। भारत ने कनाडाई पीएम के

आरोप को बेतुका बताते हुए खारिज कर दिया था। इस मामले को लेकर

दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया। दोनों देशों ने एक-एक राजनयिक को निष्कासित कर दिया।

भारत ने कनाडाई लोगों के लिए नए वीजा भी सस्पेंड कर दिए

और ओटावा से भारत में अपनी राजनयिक उपस्थिति कम करने का निर्देश दिया।

भारत के सख्त होते ही नरम पड़ गए थे ट्रूडो

भारत के सख्त होते ही ट्रूडो के तेवर नरम पड़ गए। कुछ दिनों बाद उन्होंने कहा कि

Canada विवाद को बढ़ाना नहीं चाहता है। ट्रूडो ने कहा, ‘हम इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रहे हैं,

मगर भारत सरकार के साथ जिम्मेदारीपूर्वक और रचनात्मक रूप से जुड़ना जारी रखेंगे।’

इस बीच, खबर आई कि Canada की विदेश मंत्री मेलानी जोली ने पिछले महीने

वाशिंगटन में विदेश मंत्री जयशंकर के साथ गोपनीय बैठक की थी।

यह दावा तब किया गया जब Canada ने अपने 62 राजनयिकों में से 36 से अधिक को

वापस बुलाने संबंधी भारत के निर्देश को पूरा नहीं किया। हालांकि,

इस बैठक के बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय ने टिप्पणी करने से

इनकार कर दिया। Canada की ओर से भी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Mishan Shakti: गांव-गांव चौपाल, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Mishan Shakti: गांव-गांव चौपाल, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा...