Farmers के लिए आ गया बड़ा अपडेट, आमदनी बढ़ाने के लिए उठाया गया ये कदम

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Farmers के लिए आ गया बड़ा अपडेट, आमदनी बढ़ाने के लिए उठाया गया ये कदम

Farmers: किसानों के लिए देश में कई प्रकार की स्कीम चलाई जा रही है.

इन स्कीम के जरिए किसानों को अलग-अलग फायदे भी मिलते हैं.

- Advertisement -
- Advertisement -

इन फायदों के जरिए Farmers का उत्थान किए जाने की कोशिश की जाती है.

वहीं अब किसानों के लिए एक और अहम अपडेट सामने आ गया है.

इस अहम अपडेट के तहत Farmers की आजीविका को बढ़ाने का प्रयास भी किया जाएगा.

इसके साथ ही जैविक खेती को लेकर भी अहम बात सामने आई है.

किसानों की आजीविका

उद्योग संगठन कार्बन मार्केट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने किसानों को आजीविका बढ़ाने के वास्ते

टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने में मदद करने के लिए कृषि उद्यमी कृषक विकास चैंबर के साथ

साझेदारी की है. कार्बन मार्केट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीएमएआई) की ओर से जारी

एक बयान के अनुसार, भारत में विकासशील बाजार, जैविक खेती और कार्बन क्रेडिट के एकीकरण

जैसी टिकाऊ प्रथाओं को अपनाने से किसानों को बेहतर राजस्व अर्जित करने में मदद मिलेगी.

कार्बन क्रेडिट का महत्व

सीएमएआई जलवायु परिवर्तन से निपटने में कार्बन क्रेडिट के महत्व पर सत्र आयोजित करेगा

और अधिकृत मंचों के जरिए पंजीकरण और क्रेडिट अर्जित करने की प्रक्रिया पर मार्गदर्शन प्रदान करेगा.

कार्बन क्रेडिट एक बाजार-आधारित तंत्र है जिसे ग्रीनहाउस गैस (जीएचजी) उत्सर्जन में कमी लाने को

प्रोत्साहित करने के लिए तैयार किया गया है. इसे कार्बन ऑफसेट भी कहा जाता है.

समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

बयान के अनुसार, सीएमएआई ने रणनीतिक साझेदारी बनाने के लिए कृषि उद्यमी कृषक विकास चैंबर

(केयूकेवीसी) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं.

सीएमएआई के अध्यक्ष मनीष डबकरा ने कहा, ‘‘ इस सहयोग के जरिए हमारा लक्ष्य कार्बन उत्सर्जन को कम करना

और बदलाव के वित्तपोषण के वास्ते कार्बन क्रेडिट के लाभों का इस्तेमाल करने के लिए

टिकाऊ कृषि प्रथाओं की महत्वपूर्ण क्षमता का दोहन करना है.’

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...