Busted: घर पर एक अंकल आते हैं, मम्मी संग कमरे में चले जाते हैं…और फिर.. 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Busted: घर पर एक अंकल आते हैं, मम्मी संग कमरे में चले जाते हैं…और फिर..

Busted: यूपी के कानपुर जिले में एक मासूम ने अपनी मम्मी और

उसके प्रेमी की करतूतों का पर्दाफाश कर दिया। बच्ची ने पूरी घटना की जानकारी अपने पिता को दी

- Advertisement -
- Advertisement -

तो उनके होश उड़ गए। छह साल की बेटी ने बताया कि जब आप चले जाते हैं

तो घर में एक अंकल आते हैं और मम्मी के साथ कमरे में चले जाते हैं।

इतना सुनते ही बच्ची के पिता ने पत्नी को रंगे हाथ पंकड़ने के लिए

योजना बनाई और काम पर जाने के बहाने रास्ते से लौट आया।

घर पर पत्नी और उसके प्रेमी को देखकर दरवाजा बंद कर दिया और पुलिस को बुला लिया।

नौबस्ता निवासी एक सरकारी डॉक्टर की साढ़े छह वर्षीय मासूम बेटी ने ये शब्द कहे तो वह दंग रह गए।

संदेह होने पर उन्होंने आरोपित को घर में पत्नी के साथ पकड़ लिया।

बाहर से ताला लगाकर पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को पकड़ कर पॉक्सो,

छेड़छाड़ समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढें :Busted:देह व्यापार में लिप्त चार युवतियों के साथ तीन युवक गिरफ्तार, फिर…

नौबस्ता निवासी डॉक्टर बाहर जिले में चिकित्सा अधिकारी हैं।

डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि पत्नी एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं।

16 वर्ष का बेटा व साढ़े छह साल की बेटी है। बेटी ने उन्हें मां और उसके प्रेमी के बारे में जानकारी दी थी।

बेटी ने बताया कि पापा आपके न रहने पर एक अंकल घर आते हैं।

उन्होंने मेरे गाल पर जोर से किस किया। बोले- किसी को बताया तो जान से मार देंगे।

मम्मी के साथ कमरे में चले जाते हैं। इस दौरान मम्मी से कुछ मांगो तो वह मार कर भगा देती हैं।

बेटी ने यह भी बताया कि मम्मी अंकल संग आपत्तिजनक अवस्था में रहती हैं।

डॉक्टर के मुताबिक पत्नी पर संदेह हुआ तो बुधवार को अस्पताल जाते

वक्त बीच रास्ते से लौट आए। घर जाकर देखा तो एक व्यक्ति पत्नी संग कमरे में था।

मेन गेट में ताला लगाया

प्रेमी के साथ पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देखकर पति ने भागकर मेन गेट में ताला लगा दिया।

डॉक्टर ने कंट्रोल रूम के माध्यम से पुलिस को सूचना दे दी।

मौके पर पहुंची पुलिस आरोपित युवक को थाने ले गई। वहीं डॉक्टर की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट,

छेड़छाड़, धमकी, घर में घुसने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related