क्लास में पढ़ते हुए बेहोश होकर गिरा छात्र, 9वीं के छात्र की heart attack से मौत
heart attack: यूपी की राजधानी लखनऊ में एक 9वीं क्लास के छात्र को दिल का दौरा पड़ा।
छात्र क्लास में पढ़ते समय बेहोश होकर गिरा और फिर नहीं उठा।
उसके टीचर ने बच्चे को सीपीआर देने की कोशिश की लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना यूपी की राजधानी लखनऊ के स्कूल सिटी मोंटेसरी स्कूल की है।
यहां बुधवार को एक बच्चे की क्लास में पढ़ते हुए अचानक मौत हो गई।
छात्र का नाम आतिफ सिद्दीकी बताया गया है। आतिफ 9वीं क्लास
का स्टूडेंट था। आतिफ जब बेहोश हुआ उस समय क्लास चल रही थी।
यह भी पढ़ें :heart attack: स्कूल में हार्ट अटैक से 16 वर्षीय छात्रा की मौत, पीड़ित परिजनों ने पेश की इंसानियत की ये नजीर
क्लास में मौजूद रहे टीचर नदीम खान ने इस बारे में जानकारी देते हुए
बताया कि बुधवार को नदीम अपनी क्लास लेने के लिए पहुंचे।
अचानक पढ़ते-पढ़ते आतिफ सिद्दीकी क्लास में बेहोश हो गया।
तुरंत नदीम आतिफ के पास गए और उसकी छाती दबाकर सांस पंप करने की कोशिश की।
वहां मौजूद अन्य बच्चों ने भी मदद की। कई बच्चों ने आतिफ के हाथ-पैर दबाए और पानी भी पिलाने की कोशिश की।
इसके बाद भी जब आतिफ होश में नहीं आया तो स्कूल में मौजूद नर्स रूम में उसे ले जाया गया।
आतिफ के होश में न आने पर प्रशासन उसे पास के अस्पताल में ले गए।
