Recipes:बैंगन के भरते में चाहिए गांव वाला स्वाद? एक बार ये रेसिपी करें ट्राई

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Recipes:बैंगन के भरते में चाहिए गांव वाला स्वाद? एक बार ये रेसिपी करें ट्राई

Recipes: लंच और डिनर में बैंगन का भरता आपने कई बार खाया होगा.

खासकर उत्तर भारत में कई लोग बैंगन (Baingan bharta) से चोखा बनाना भी पसंद करते हैं.

- Advertisement -
- Advertisement -

यही कारण है कि बिहार का बाटी चोखा अब पूरे देश में मशहूर हो गया है.

हालांकि हर घर में बैंगन का भरता बनने के बावजूद इसमें गांव वाला स्वाद नहीं आता है.

इसलिए आज हम आपको बैंगन का भरता बनाने की डिफरेंट रेसिपी बताने जा रहे हैं.

गांव वाला बैंगन का भरता बनाने की रेसिपी इंस्टाग्राम यूजर (@finefettlecookerys) ने

अपने अकाउंट पर वीडियो के माध्यम से शेयर की है. जिसे फॉलो करके गांव के स्वादिष्ट

और लजीज पकवान का मजा उठा सकते हैं. तो आइए जानते हैं बैंगन का भरता बनाने की रेसिपी.

https://www.instagram.com/p/CuoKee5ojUH/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

बैंगन का भरता बनाने की सामग्री

गांव जैसा बैंगन का भरता बनाने के लिए 5-6 छोटे बैंगन ले लें.

इसके अलावा 1 हरी मिर्च, 1 प्याज, 2 लहसुन की कलियां, 5-6 करी पत्ता और

यह भी पढ़ें :Recipes: भिंडी की सब्जी में दही के फ्लेवर का स्वाद मोह लेगा आपका मन, आप जरूर ट्राई करें यह रेसिपी

स्वादानुसार नमक ले लें. आइए अब जानते हैं बैंगन का भरता बनाने की विधि.

बैंगन के भरते की रेसिपी

गांव वाला बैंगन का भरता बनाने के लिए सबसे पहले बैंगन को अच्छी तरह से धो लें.

अब थोड़ा सा कोयला जलाकर बैंगन को इसमें डाल दें. फिर बैंगन को चारों तरफ से कोयले से ढक दें.

जिससे ये अच्छी तरह रोस्ट हो जाएगा. बैंगन पकने तक प्याज को छीलकर लम्बाई में काट लें.

इसके बाद लहसुन छीलें और करी पत्तों को भी डंडी से अलग करके रख लें.

वहीं रोस्ट होने के बाद बैंगन को बाउल में निकालें और इसके छिलके

अलग कर दें. अब करछी से दबाते हुए बैंगन को मैश कर लें.

इसके बाद प्याज, लहसुन, हरी मिर्च और करी पत्ते को ओखली में डालकर कूट लें.

आप इसे केले के पत्ते पर रखकर भी कूट सकते हैं. ध्यान रहे कि

इन चीजों को मिक्सर ग्राइंडर में पीसने की गलती ना करें. इससे आपके भरते में गांव वाला स्वाद नहीं आएगा.

सभी चीजों को अच्छी तरह से कूटने के बाद इसे बैंगन में मिला दें. फिर इसमें नमक मिक्स करें.

बस आपका गर्मा गर्म गांव वाला स्वादिष्ट बैंगन भरता तैयार है.

आप लंच या डिनर में इसे रोटी और चावल के साथ सर्व कर सकते हैं.

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...