ugc net exam: पत्रकार की बिटिया ने यूजीसी नेट परीक्षा की पास
रिपोर्ट : अनुराग मिश्रा
ugc net exam: कुशीनगर के अंतर्गत कप्तानगंज क्षेत्र के ग्राम बौलिया पो कप्तानगंज निवासी पत्रकार मनोज गुप्ता एवम् गायत्री देवी की सुपुत्री प्रतिमा गुप्ता ने यूजीसी नेट परीक्षा गृह विज्ञान से उत्तीर्ण कर जिले का नाम रौशन किया है।
स्थानीय पत्रकार मनोज गुप्ता के पांच बच्चों में प्रतिमा दूसरे नंबर की है। प्रतिमा की प्रारंभिक शिक्षा सच्चिदानंद इंटर कॉलेज कप्तानगंज से व आगे की स्नातक व परास्नातक की पढ़ाई गोरखपुर विश्वविद्यालय से सम्बंध महाविद्यालय से की।
प्रतिमा ने बताया कि उनका सपना है विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के तौर पर पढ़ाना, इसके लिए जो जरूरी परीक्षाएं हैं उनकी तैयारी में कड़ी मेहनत कर रहीं हूँ।
इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता पिता, भाई बहन, गुरुजनों और ईष्ट मित्रों को दिया। इस अवसर पर जनपद के तमाम पत्रकारों ने श्री गुप्त जी आवास पर पहुँच कर शुभकामनाएं दी।
