Restaurant में 11 युवकों के साथ पकड़ी गई 12 युवतियां, पहनी हुई थी स्कूली ड्रेस

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Restaurant में 11 युवकों के साथ पकड़ी गई 12 युवतियां, पहनी हुई थी स्कूली ड्रेस

restaurant: बिहार के जहानाबाद जिले में पुलिस ने सोमवार को रेस्टोरेंट और रेस्ट हाउस पर

अलग-अलग छापेमारी कर 12 लड़कियों और 11 लड़कों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा।

- Advertisement -
- Advertisement -

होटल के कमरे से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है।

यह छापेमारी जहानाबाद कोर्ट हॉल्ट व सिविल कोर्ट से सटे एक अपार्टमेंट के दो रेस्ट हाउस,

ओमकारा रेस्ट हाउस सह रेस्टोरेंट (restaurant) एवं शिव सत्य रेस्ट हाउस, में की गई।

गिरफ्तार किए गए सभी 23 लड़के-लड़कियों को नगर थाने में लाया गया।

पकड़े गए युवकों की उम्र 18 से 25 साल की बताई जाती है

जबकि अधिकांश लड़कियां नाबालिग बताई जा रही है। सभी के उम्र का सत्यापन कराने समेत

अन्य कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। सभी लड़के और लड़कियों के

अभिभावकों को भी सूचना देकर नगर थाने में बुलाया गया है।

एसपी दीपक रंजन के निर्देश पर एसडीएम मनोज कुमार और एसडीपीओ अशोक कुमार पांडेय के

नेतृत्व में नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर निखिल कुमार, अपर थानाध्यक्ष राजेश कुमार के अलावा

एसआई विजय कुमार, अविनाश कुमार, राहुल कुमार,

कुसुम कुमारी और महिला थाने की पुलिस ने छापेमारी की।

पुलिस के द्वारा सभी के नाम और पते का सत्यापन किया जा रहा है।

हिरासत में ली गई सभी 12 लड़कियों में चार नाबालिग स्कूल ड्रेस में थी।

रेस्ट हाउस के बंद कमरे से पकड़े जाने के बाद लड़के-लड़कियां पुलिस को रिश्ते बताने लगे।

कोई गर्लफ्रेंड तो कोई भाई-बहन तो कोई जान पहचान वाला बता रहा था।

एसडीपीओ अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि गुप्त सूचना पर उक्त दोनों रेस्ट हाउस में

रेस्क्यू किया गया, जिसमें 11 लड़कों के साथ 12 लड़किया मिली है।

दोनों रेस्ट हाउस और एक रेस्टोरेंट को सील कर दिया गया है।

उन्होंने यह भी कहा है कि इस मामले में विधि- सम्मत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

एसडीपीओ ने बताया कि इस मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन सभी लोगों पर कानूनी

कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल रेस्ट हाउस के मालिक या संचालक वहां नहीं थे।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related