vehicle insurance: क्या आपको अपने टू-व्हीलर के लिए बीमा खरीदना है? इन बातों का जान लें, होगा बड़ा फायदा

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

vehicle insurance: क्या आपको अपने टू-व्हीलर के लिए बीमा खरीदना है? इन बातों का जान लें, होगा बड़ा फायदा

vehicle insurance: भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में दोपहिया वाहनों की मांग हमेशा रहती है।

टू-व्हीलर्स हर उम्र के लोगों में लोकप्रिय हो रहे हैं। ऐसे में वाहन के लिए इंश्योरेंस (बीमा) की अनदेखी करना किसी के लिए भी जोखिम भरा हो सकता है।

- Advertisement -
- Advertisement -

दोपहिया वाहनों के लिए इंश्योरेंस न सिर्फ राइडर को वित्तीय सुरक्षा देता है, बल्कि दुर्घटना की स्थिति में यह कानूनी तौर पर जरूरी होता है।

भारत में वाहनों से भरी सड़कों में ट्रैफिक की समस्याएं आम होती हैं। ऐसे में दोपहिया वाहन लाखों यात्रियों की पसंदीदा बन जाते हैं।

जिससे उन्हें ट्रैफिक ग्रिड-लॉक में निकलने में मदद मिलती है और अपनी मंजिल तक पहुंचने में समय की बचत होती है।

ऑटोमोबाइल उद्योग हाई-एंड स्पोर्ट्स बाइक से लेकर औसत रेंज वाली दैनिक कम्यूटर बाइक तक दोपहिया वाहनों की एक बड़ी रेंज प्रदान करता है।

प्राइस रेंज के बावजूद, अपने वाहन का बीमा करना महत्वपूर्ण हो जाता है।

जब आपको पता चलता है कि बाइक बीमा पॉलिसी के क्या फायदे हैं, तब यह और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है।

यहां हम आपको उन डिटेल्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें दोपहिया वाहन के लिए बीमा खरीदते समय ध्यान में रखना चाहिए।

दोपहिया बीमा पॉलिसी को कर सकते हैं कस्टमाइज

आप अपनी दोपहिया बीमा पॉलिसी को कस्टमाइज कर सकते हैं। आपकी दोपहिया बीमा पॉलिसी ऐड-ऑन के जरिए आपकी जरूरतों के मुताबिक अनुकूलन योग्य है,

यानी कस्टमाइज की जा सकती है। एक दोपहिया बीमा पॉलिसी कई तरह के कारकों पर निर्भर करती है।

इसमें वाहन की इंजन क्षमता, निर्माण वर्ष, मॉडल और भौगोलिक स्थिति जैसी कई चीजें शामिल हैं।

आप सभी ऐड-ऑन कवरों की लिस्ट हासिल कर सकते हैं और अलग-अलग बीमा कंपनियों की ऑनलाइन तुलना कर सकते हैं।

बाइक बीमा पॉलिसी के लिए कैशलेस क्लेम करें

यदि आपके दोपहिया वाहन को नुकसान पहुंचा है तो घबराएं नहीं। आपकी बीमा पॉलिसी आपको अपने दोपहिया वाहन के लिए कैशलेस क्लेम करने की सुविधा देती है।

आपको बस इतना करना है कि वाहन को उस गैरेज में भेज दें, जिसका कंपनी के साथ टाई-अप हो।

इससे वह उन लागतों के अलावा एक भी पैसा नहीं देना होगा, जो बीमाकर्ता द्वारा कवर नहीं की जाती हैं।

क्या अपने चाबी खो दी? इसका भी दावा मिलता है

रोजमर्रा के कामकाज और झंझटों के कारण कई बार लोगों का मन कहीं खोया रहता है। ऐसे में वाहन की चाबी का खोना आम बात है।

कोई भी समझदार खरीदार नई चाबी हासिल करने के लिए अतिरिक्त रुपये खर्च नहीं करना चाहेगा। आपकी बीमा पॉलिसी में एक ‘की प्रोटेक्ट’ ऐड-ऑन है

जो चोरी या क्षति के मामलों में खोई हुई चाबी की लागत को कवर करता है।

इसके अलावा, कंपनी आपके दोपहिया वाहन के ताले और चाबी को भी बदलवा सकती है।

बेसिक बीमा पॉलिसी इंजन को कवर नहीं करती है

दोपहिया वाहन का एक महत्वपूर्ण और महंगा कंपोनेंट इंजन है। एक बुनियादी बीमा योजना में इसे शामिल नहीं किया जाता है।

हालांकि, आप निश्चित रूप से ‘बाइक इंजन प्रोटेक्ट’ ऐड-ऑन कवर खरीदकर पॉलिसी को कस्टमाइज कर सकते हैं और इंजन का बीमा करवा सकते हैं।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

IGRS जनसुनवाई में पुलिस का शानदार प्रदर्शन,लगातार तीसरी बार प्रदेश में प्रथम स्थान

IGRS जनसुनवाई में पुलिस का शानदार प्रदर्शन,लगातार तीसरी बार...

Death:नाबादान के नाले में डूबने से दो सगे मासूमों की दर्दनाक मौत,गांव में मातम

Death:नाबादान के नाले में डूबने से दो सगे मासूमों...

Election: खड्डा बार एसोसिएशन चुनाव संपन्न, अमियमय मालवीय बने अध्यक्ष

Election: खड्डा बार एसोसिएशन चुनाव संपन्न, अमियमय मालवीय बने...