the killing:फन्दे मे लटकता शव, हत्या और आत्महत्या के वीच उलझी पुलिस
the killing: खड्डा कुशीनगर:हनुमानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा भगवानपुर के समीप एक खेत में शीशम के पेड़ से लटकता शव हनुमानगंज पुलिस ने बरामद कर पोस्ट मार्टम में भेज दिया है।
शव की शिनाख्त खड्डा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पडरहवा निवासी अजय चौहान पुत्र नन्द किशोर उर्फ वृजभान उम्र 20वर्ष के रूप में हुई है।
बताते चलें कि खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर पडरौना निवासी अजय चौहान पुत्र नंदकिशोर उर्फ बृजभान उम्र 20 वर्ष का भगवानपुर गांव के
सरेह में शीशम के पेड़ से लटकता शव को ग्रामीणों में देखा जिस पर ग्रामीणों ने खड्डा थाने को सूचित किया
खड्डा पुलिस के पहुंचने के बाद सूचना मिलने पर हनुमानगंज पुलिस भी पहुंच गयी।
घटनास्थल हनुमानगंज थाना क्षेत्र में होने के कारण हनुमानगंज पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई जो खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर
पड़रहवा निवासी अजय चौहान के रूप में हुई हनुमानगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया। बताया जाता है
कि मृतक के बड़े भाई की शादी थी किसी बात को लेकर रात में तकरार हुई थी जो घटना का कारण बना।
वही कुछ ग्रामीण उसके शरीर पर मिट्टी लगा होने के कारण हत्या की आशंका भी जता रहे हैं।
इस संबंध में थानाध्यक्ष हनुमानगंज रामसहाय चौहान का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम में भेजकर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है
