Tiger: खेत में काम रहे किसान को बाघ ने बनाया निवाला, जंगल में ले जाकर चबाया पैर. दहशत में ग्रामीण

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Tiger: खेत में काम रहे किसान को बाघ ने बनाया निवाला, जंगल में ले जाकर चबाया पैर. दहशत में ग्रामीण

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में बाघ की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है।

आए दिन किसी न किसी को अपना शिकार बना रहा है। जानकारी के मुताबिक खेत में काम करते हुए किसान को

- Advertisement -
- Advertisement -

बाघ ने अपना निवाला बना लिया। वहीं सूचना मिलने पर मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची।

ये घटना न्यूरिया थाना क्षेत्र का है। किसान अशोक कुमार अपने खेत में गन्ने की गुड़ाई कर रहा था।

इसी दौरान कही से बाघ आकर उस पर हमला बोल दिया। इसके बाद बाघ ने किसान के शव को घसीटकर ले गया

और मृतक का एक पैर चबा डाला। काफी देर बाद ढूंढने के बाद अशोक की लाश लथपथ अवस्था मे मिली।

बाघ का घातक हमला देख ग्रामीणों में दहशत मच गई। सूचना मिलने पर मौके पर

पुलिस फोर्स के साथ पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

वहीं दूसरी तरफ जब इसकी जानकारी वन विभाग को हुई तो वहां हडकंप मच गया।

किसी तरह अधिकारियों ने गुस्साएं ग्रामीणों को शांत कराया। उन्होंने

सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। वन विभाग की टीम को मौके से बाघ के फूट मार्क मिले हैं।

लखीमपुर खीरी में भी बाघ का दहशत

लखीमपुर के दुधवा बफर जोन के क्षेत्र में 20 मई को बाघ ने चार किसानों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

ये सभी अलग-अलग खेतों में काम कर रहे थे। माना जा रहा है कि हमला करने वाला एक ही बाघ था।

बाघ  (Tiger) एक खेत से दूसरे खेत तक भागा, इस दौरान उसके सामने जो भी आया उसने हमला कर दिया।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...