tiger terror: इस जिले के कई गावों में फैली बाघ की दहशत, दौड़-दौड़ कर हमले में चार गंभीर रूप से किए घायल
tiger terror: लखीमपुर के कतर्निया, बेलरायां और धौरहरा रेंज के अंतर्गत आने वाले मंझरा पूरब इलाके में एक बार फिर
से बाघ ने दहशत फैला दी है। शनिवार दोपहर जिस तरह से बाघ ने लोगों पर दौड़-दौड़ के हमले किये और बुरी तरह से
चार लोगों को जख्मी (tiger terror) कर दिया, उससे ग्रामीणों में फिर से डर का माहौल हो गया है।
खैरटिया से लेकर मंझरा पूरब और अब राम नगर और प्रेम नगर में बाघ की आमद से लोग खुद को असुरक्षित समझ रहे
हैं। इस इलाके में पिछले साल दो बाघों को वन विभाग ने पिंजड़े में
कैद किया था। इस साल भी यह कवायद हुई। पर वन विभाग नाकाम रहा।
रामअवध और बाघ में कुछ देर तक चलती रही गुत्थम गुत्था गांव प्रेम नगर में शनिवार को बाघ के हमले में गंभीर रुप से
घायल हुए राम अवध ने दो तीन मिनट तक बाघ से जमकर संघर्ष किया। खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए
बाघ को खदेड़ दिया। यहां से झुलझुलाए बाघ ने पास के ही खेत में काम कर रहे महबूब आलम पर हमला कर उसे घायल
कर दिया। यहां भी शोर मचाने पर बाघ पड़ोसी गांव रामनगर की ओर चला गया।
