Cm yogi का किसानों को बड़ा तोहफा, सम्मान निधि में छूटे लोगों को मिलेगा पिछली योजनाओं का भी लाभ
Cm yogi adityanath ने बुधवार को कृषि विभाग के नए पोर्टल का शुभारम्भ किया।
इस दौरान सीएम योगी ने घोषणा की है कि किसान सम्मान निधि में किन्हीं कारणों से छूट गए हैं
उन्हें पिछली योजनाओं का भी लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का
दुरुपयोग भी नहीं होना चाहिए। वास्तव में पात्र किसानों को इस योजना का लाभ मिलना ही चाहिए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले नौ वर्ष के दौरान आपने बदलते हुए भारत को देखा है।
इस दरम्यान किसानों के लिए बहुत कुछ हुआ। विभिन्न योजनाओं से किसान लाभान्वित हुए।
खेत की मिट्टी की जांच का वृहद अभियान चला। किसानों को स्वायल हेल्थ कार्ड मिले।
वर्ष 2017 से 2022 के बीच 22 लाख हेक्टेयर जमीन की सिंचाई की व्यवस्था करवाई।
योगी ने कहा कि मगर समय से बीज, खाद, रसायन समय से न मिलने पर किसान कभी कभी धोखा खा जाता था।
गोरखपुर से दिसंबर 2018 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की पीएम ने घोषणा की।
फरवरी 2019 से यह योजना लागू हुई। अब तो लैंड रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण की तरफ बढ़ रहे हैं।
डेढ़ करोड़ परिवारों को इस वर्ष के अंत तक घरौनी मुहैय्या होगी।
लोगो लंच, कराई गई ईकेवाईसी
इससे पहले एक लोगो भी लांच किया गया। आयोजन स्थल पर ही कुछ किसानों के खाते खोले गए।
ईकेवाईसी करवाई गई। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि मुख्यमंत्री किसानों की बेहतरी के लिए प्रतिबद्ध हैं।
11 जून से किसान सम्मान निधि से वंचित किसानों का जिला स्तर पर ब्यौरा संकलित किया जाएगा।
कृषि मंत्री ने कहा की अब तक 2 करोड़ 63 लाख किसानों को सम्मान निधि की राशि प्रदेश में मिली।
मगर ईकेवाईसी,भू लेख अंकन,बैंक खाते को आधार से लिंक करवाया जाना अब जरूरी कर दिया गया है।
जल्द ही उत्तर प्रदेश के पात्र किसानों को सम्मान निधि का लाभ मिलने लगेगा।
एक साल के भीतर 20 हजार सोलर पंप किसानों को उपलब्ध करवाए जाएंगे।
कार्यक्रम में कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख,एपीसी मनोज कुमार सिंह,कृषि निदेशक विवेक कुमार सिंह मौजूद थे।
