Love: एकतरफा मोहब्बत का खौफनाक अंजाम, पत्नी ने पति संग मिलकर की प्रेमी की हत्या, हथौड़ी और रॉड से किया वार

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Love: एकतरफा मोहब्बत का खौफनाक अंजाम, पत्नी ने पति संग मिलकर की प्रेमी की हत्या, हथौड़ी और रॉड से किया वार

Love: रायपुर के तिल्दा से चौंका देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, तिल्दा के शिक्षक कॉलोनी में एक प्रेमी को

एकतरफा प्यार की कीमत चुकानी पड़ी। जानकारी के मुताबिक, एक शादीशुदा महिला ने युवक को अपने घर

- Advertisement -
- Advertisement -

बुलाकर पति के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं, दोनों ने उसका शव सात

किमी दूर जलसों रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रेक पर फेंक दिया था।

रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला शव

सोमवार सुबह मालगाड़ी के ड्राइवर ने एक व्यक्ति की लाश रेलवे ट्रैक के बीच होने की जानकारी दी गई।

जिसके बाद स्टेशन मास्टर नें इसकी सूचना तिल्दा थाने में दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की

पहचान के लिए जांच शुरू की, जिसके बाद हत्या के पूरे मामले का खुलासा हुआ।

मृतक का नाम अनिल वर्मा था और वह पास ही रहने वाली एक शादीशुदा महिला उषा को पसंद करता था।

पति के साथ की मिलकर प्लानिंग

दोनों का प्रेम प्रसंग कुछ वक्त तक चला था, लेकिन इसके बाद महिला के पति को इसकी खबर लग गई थी।

जिसके बाद महिला ने अनिल से दूरी बना ली थी। इसके बावजूद अनिल नहीं माना और लगातार महिला को परेशान

किया करता था। इस बात को लेकर महिला काफी भयभीत थी।

इसी बीच महिला ने अपने पति अश्वनी कुमार के साथ मिलकर अनिल को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।

प्रेमी को फोन कर घर बुलाया

पति और पत्नी ने पूरे प्लानिंग के साथ इस घटना को अंजाम दिया।

उन्होंने उसे अपने घर एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलाया।

पार्टी में मृतक ने अन्य लोगों और महिला के पति के साथ दारू पी।

पार्टी के बाद अनिल अपने घर चला गया। कुछ देर बाद उषा ने अनिल को फोन कर घर घर बुलाया तो अनिल ने घर आने

के लिए हामी भर दी। उसे मारने के लिए उषा ने मिर्ची-पाउडर को एक कागज में रख लिया साथ ही

हथौड़ी और एक लोहे की रॉड और बैट भी निकालकर एक जगह रख ली।

हथौड़ी से किया हमला

कुछ ही देर में अनील नशे की हालत में उसके घर पहुंचा और उषा ने दरवाजा खोला और जैसे ही

अनिल अंदर आया उषा ने उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर उड़ेल दिया।

तभी अश्वनी ने पास में रखा बैट उठाकर अनिल के सर पर दे मारी। पत्नी ऊषा ने भी हथौड़ी से प्रेमी अनिल के सिर पर

ताबड़तोड़ वार किया। इस बीच पति ने लोहे की रॉड से भी उस पर हमला कर दिया।

इसके बाद दोनों ने मिलकर रस्सी से युवक का गला घोंट दिया।

प्रेमी ने मौके पर दम तोड़ दिया। शव को रेलवे ट्रैक पर जा कर फेंक दिया।

आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार

पुलिस ने शव की तलाशी ली, तो उन्हें फोन बरामद हुआ। फोन में अनिल ने लास्ट बार बात उषा से की थी।

जिसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की। पहले तो वह गोलमोल जवाब देकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश

करने लगी, लेकिन जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा हो गया था।

जिसके बाद उषा और उसके पति से कड़ी पूछताछ की गई। इसके बाद दोनों ने अपना गुनाह कबूल लिया।

पुलिस ने आरोपित अश्विनी और उसकी पत्नी ऊषा धीवर को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ IPC की धारा 302,

201 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, उन्होंने अनिल की बाइक, जली हुई बैट,

कपड़ों की राख, हत्या में इस्तेमाल हथौड़ी और राड को जब्त कर लिया गया।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...