Monkey: घर के पास खेल रही बच्ची पर बंदर ने बोला हमला, अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर
यूपी के आगरा में Monkey का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन किसी न किसी को काटने की घटना सुनाई दे रही है। घर के पास खेल रही बच्ची पर एक बंदर ने हमला बोल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में परिजनों ने उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
ये घटना बाह क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ा पचौरी का है। मंगलवार को एक 5 साल की बच्ची घर के पास खेल रही थी। तभी एक Monkey ने आकर उसे काट लिया। बच्ची के चिल्लाने पर मौके पर परिजन पहुंचे और Monkey को भगाया। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बच्ची को हायर सेंटर आगरा रेफर कर दिया। इस घटना से स्थानीय लोगों में नाराजगी है।
Monkey
इससे पहले रविवार को ताजमहल का दीदार करने पहुंची एक रशियन पर्यटक को बंदर ने हमला कर दिया। बंदर ने महिला पर झपट्टा मारा जिससे उसके हाथ में चोट लग गई। उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां रेबीज की वैक्सीन लगवाया गया।
