honeymoon: सुहागरात पर पत्नी को चकमा दे गया दूल्हा, आधी रात को उठाया आत्मघाती कदम, खबर सुनते ही दुल्हन हुई बेहोश

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

honeymoon: सुहागरात पर पत्नी को चकमा दे गया दूल्हा, आधी रात को उठाया आत्मघाती कदम, खबर सुनते ही दुल्हन हुई बेहोश

honeymoon: शादी वाले घर में पल भर में मातम छा गया। 24 घंटे पहले ही दूल्हा बारात समेत अपनी दुल्हन को लेकर घर आया था। दूल्हा सुहागरात (honeymoon) की तैयारी कर रहा था। आधी रात को दूल्हा दुल्हन को चकमा देकर कहीं निकल गया। अगले दिन जो खबर आई उसे सुनकर दुल्हन बेहोश हो गई। होश आया तो दहाड़े मार कर रोने लगी। दरअसल सुहागरात (honeymoon) पर नई-नवेली दुल्हन को चमका देकर घर से निकले दूल्हे ने रात में खेत के मचान पर जाकर फांसी लगा ली थी। दुल्हन रातभर पति के वापस आने का इंतजार करती रही। सुबह में घटना की जानकारी होने पर कोहराम मच गया। बिना कानूनी कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक की बारात गुरुवार रात संभल जिले के एक गांव में गई थी। शुक्रवार दोपहर बारात दुल्हन को विदा कराकर वापस लौटी। परिवार में खुशी थी। आधी रात के बाद दूल्हा सोने चला गया। दुल्हन का कहना है कि करीब ढाई बजे घर के आंगन से बंदरों को भगाने व पानी पीने की बात कहते हुए दूल्हा कमरे से बाहर चला गया। इसके बाद घंटों तक वह वापस नहीं लौटा। शनिवार सुबह दूल्हे की तलाश शुरू हुई तो किसी ने बताया कि रात में उसे बाइक खेत की ओर ले जाते हुए देखा गया था। परिजन खेत पर पहुंचे तो वहां बने मचान में बंधी रस्सी से दूल्हे का शव लटकता मिला। परिवार में कोहराम मच गया।

आनन-फानन शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मामले में पुलिस को सूचना नहीं दी गई है। वहीं परिजन दूल्हे के सुसाइड करने की वजह नहीं समझ पा रहे हैं। इस बावत कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। युवक खेती-बाड़ी में परिवार के लोगों का हाथ बंटाता था। मौके पर पहुंचे विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने परिवार को सांत्वना दी है।

- Advertisement -
- Advertisement -

24 घंटे के भीतर उजड़ा सुहाग, हर कोई दुखी

24 घंटे के भीतर दुल्हन का सुहाग छिन गया। पति के सुसाइड करने की खबर सुनकर दुल्हन बेहोश हो गई। मायके वालों ने उसे किसी तरह ढांढस बंधाया। दुल्हन का कहना है कि पति ने उससे सिर्फ इतना कहा था कि वह घर के आंगन से बंदर भगाने व पानी पीने जा रहा है। उनके हाव-भाव से ऐसा नहीं लग रहा था कि वह कोई आत्मघाती कदम उठाने जा रहे हैं।

क्यों उठाया आत्मघाती कदम, किसी के पास नहीं जबाव

दूल्हे ने सुहागरात (honeymoon) पर आत्मघाती कदम क्यों उठाया यह कोई नहीं समझ पा रहा है। दूल्हे के दोस्तों का कहना है कि बारात से लौटने के बाद वह बेहद खुश था। परिवार की महिलाओं के मुताबिक दुल्हन से भी हंसी-खुशी बात कर रहा था। लेकिन, कुछ ही घंटों के भीतर न जाने ऐसा क्या हुआ कि उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...