Road accident : अज्ञात वाहन के ठोकर मारने से एक कि हुई मौत तो दुसरा हुआ जख्मी

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Road accident : अज्ञात वाहन के ठोकर मारने से एक कि हुई मौत तो दुसरा हुआ जख्मी

रिपोर्ट : अनिल कुमार सिंह

Road accident : थाना क्षेत्र नेबुआ नौरंगिया के ग्राम सभा बघपरना के निकट नहर के पटरी पर अज्ञात वाहन से हुई मार्ग दुर्घटना में एक लगभग 70 वर्षीय बृद्ध की मौत हो गई तथा एक साइकिल सवार 65 वर्षीय बृद्ध गम्भीर रुप से घायल हो गया जिसे इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कोटवा भेजवाया गया। सूचना पर पहुंची मुकामी पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज अग्रीम कार्यवाही में जुटी हुई है। बताते चलें कि शनिवार शाम लगभग 08:00 बजे के आसपास उक्त गांव निवासी ब्रम्हचारी कुशवाहा नहर की पटरी से होते हुए पैदल अपने घर जा रहे था कि एक अज्ञात तेज गति से जा रही अनियंत्रित वाहन की चपेट में आ जाने से उनकी मौत हो गई वहीं उक्त अनियंत्रित वाहन आगे एक साइकिल सवार बृध्द शारदा कुशवाहा भी जा रहे थे उनको भी ठोकर मरते हुए भाग निकला।

उक्त अनियंत्रित वाहन के ठोकर से शारदा कुशवाहा भी गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें ग्रामीणों व मुकामी पुलिस की मदद से इलाज हेतु तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटवां भेजवाया गया। इस सम्बंध में थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक सब्जी बेचने का कारोबार करता था जो गांव में ही किसी विबाह समारोह में शामिल होने जा रहा था कि उक्त घटना घटित हो गई। फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है तथा अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...