Marriage: शादी तय हुई तो घर वालों की आंख में धूल झोंक गई बेटी, कर गई कुछ ऐसा कि पूरा परिवार हुआ परेशान
Marriage: परिवार वालों ने लड़की जबरन शादी तय कर दी तो लड़की पटना से भागकर
दिल्ली की ट्रेन में रवाना हो गई। आरपीएफ को सूचना मिलने में लड़की को अलीगढ़ जंक्शन पर
उतारा गया। अग्रिम कार्रवाई के आरपीएफ ने जीआरपी को सुपुर्द कर दिया।
लड़की ने पूछताछ में बताया कि घर वाले जबरदस्ती
शादी कराने चाहते हैं। इसलिए भागकर ट्रेन में बैठ गई।
एसआई अमित चौधरी ने बताया कि गाड़ी संख्या 12487 अप सीमांचल एक्सप्रेस में
एक लड़की के होने की सूचना मिली। सूचना आरपीएफ टीम ने ट्रेन को अटेंड किया।
स्लीपर कोच एस वन में लड़की को बरामद किया गया। लड़की के पास से काई
टिकट बरामद नहीं हुआ है। पूछताछ में बताया कि वह पटना की रहने वाली है।
घरवाले जबरदस्ती शादी करना चाहते हैं। इसलिए नाराज होकर मैं भागकर दिल्ली जा रही हूं।
लड़की ने अपने चाचा के मोबाइल नंबर पर बात कराई तो उसके चाचा ने बताया कि
यह हमारे भाई की लड़की है जो घर से नाराज होकर बिना बताए भाग कर जा रही है।
इसे रोक लें हम लोग बुला कर ले जाएंगे। अग्रिम कार्यवाही
हेतु थाना जीआरपी अलीगढ़ जंक्शन को सौंप दिया गया है।
