rain alert: जाते-जाते फिर भिगोकर जाएगा मार्च, इस मार्च से फिर बारिश का अनुमान
rain alert: यूपी के कई इलाकों में रविवार को तेज धूप निकली।
शुष्क मौसम के बीच पश्चिम दिशा से चलीं तेज हवाओं ने दिन के समय गर्मी का एहसास नहीं
होने दिया। अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहने की संभावना है,
लेकिन इसके बाद मौसम फिर बिगड़ सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है
कि मार्च माह जाते-जाते एक बार फिर लोगों को भिगो सकता है।
महीने के आखिरी दो दिनों में बूंदाबांदी के साथ ही हल्की बारिश हो सकती है।
इस बार मार्च के महीने में हुई बारिश ने पिछले करीब बीस साल का रिकार्ड तोड़ दिया।
मार्च का महीना जाते-जाते फिर से भिगोकर विदा लेने का संकेत दे रहा है।
मौसम विभाग ने तीस मार्च से मौसम में बदलाव आने का अनुमान जताया है।
पूर्वानुमान के मुताबिक तीस मार्च को आसमान में बादल छा सकते हैं
और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इकत्तीस मार्च और एक अप्रैल को आसमान में छाए बादल
हल्की से मध्यम वर्षा कर सकते हैं। एक या दो बार तेज बौछारें भी पड़ने के आसार बन रहे हैं।
रविवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान
16 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अगले तीन से चार दिनों में तापमान में कोई विशेष
परिवर्तन होने के आसार नहीं हैं। पश्चिमी विक्षोभ के चलते 30 मार्च से फिर बारिश का
नया सिस्टम बनने जा रहा है। यूपी के मुरादाबाद में मार्च
महीने में औसत से छह गुना अधिक बारिश दर्ज हो चुकी है।
एक बार फिर लखनऊ और प्रदेश में मौसम बदलने के संकेत मिल रहे हैं।
पाकिस्तान, जम्मू और कश्मीर व आसपास पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता मौसम में परिवर्तन का
कारण बनेगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक 29 मार्च की रात को
एक पश्चिमी विक्षोभ भारत के उत्तर पश्चिम भाग को प्रभावित कर सकता है।
30 मार्च को बादल गरजने के साथ बिजली और बारिश के आसार हैं।
जबकि 31 को पश्चिमी विक्षोभ का असर लखनऊ में भी दिखाई देगा और यहां भी बारिश,
बिजली के आसार हैं। हालांकि ओलावृष्टि के बारे में कुछ कहना जल्दी होगी।
