inspector: नौ साल के बच्चे की अपहरण के बाद हत्या, छह गिरफ्तार, एक इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मी लाइनहाजिर

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

inspector: नौ साल के बच्चे की अपहरण के बाद हत्या, छह गिरफ्तार, एक इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मी लाइनहाजिर

inspector: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में एक नौ साल की बच्चे की अपहरण करके

हत्या करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर

- Advertisement -
- Advertisement -

लिया है। वहीं लापरवाही बरतने के कारण एक इंस्पेक्टर और

दो एसआई को लाइनहाजिर किया गया। दूसरी तरफ मुआवजा और

अन्य मांग को लेकर सैंकड़ों ग्रामीणों ने मिर्जापुर मार्ग पर जाम कर रखा था।

घोरावल के पेढ़ गांव से पांच मार्च को अपहृत नौ वर्षीय बालक की हत्या में पुलिस ने

छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में लापरवाही पर

एक इंस्पेक्टर व दो एसआई लाइनहाजिर किए जा चुके हैं।

उधर, मुआवजा व अन्य मांग को लेकर सैंकड़ों ग्रामीणों ने पेढ़ गांव के चौराहे पर घोरावल-

मिर्जापुर मार्ग सुबह आठ बजे से जाम कर रखा है। शाम पांच बजे तक जाम लगा हुआ है।

ये घटना घोरावल के पेढ़ गांव का है। मंगल पाल के नौ साल बेटे अनुराग पाल का पांच मार्च की

शाम को गांव से ही कुछ बाइक सवारों ने अपहरण कर लिया था। मंगल पाल की तहरीर पर पेढ़

गांव निवासी इंद्रजीत यादव और उसके भाई अमरजीत यादव सहित

राजेश यादव के विरुद्ध घोरावल थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया।

एसपी डॉ. यशवीर सिंह के अनुसार विवेचना के दौरान करन यादव उर्फ गोलू,

निवासी सबेसर थाना कछवां, गणेश प्रताप सिंह, निवासी बगहां, चुनार, लवकुश यादव,

निवासी सागरपुर, चील्ह और शिव कुमार दुबे, निवासी नौहा, थाना कोतवाली देहात की

संलिप्तता प्रकाश में आई। राजेश व इंद्रजीत को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

शुक्रवार को अभियुक्त लवकुश यादव और शिवकुमार दुबे को गिरफ्तार कर

उनकी निशादेही पर अपहृत अनुराग पाल के शव को उक्त तालाब से बरामद कर लिया गया।

बताया कि शुक्रवार को ही रात में चेकिंग के दौरान ग्राम भैसवार नहर पुलिया के पास

अभियुक्त करन यादव उर्फ गोलू और गणेश प्रताप सिंह को पुलिस ने

एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में घायल करन यादव की स्थिति

नाजुक होने के कारण वाराणसी रेफर किया गया है। सात आरोपितों में एक अब भी फरार है।

एएसपी मुख्यालय कालू सिंह ने बताया कि मामले में लापरवाही बरतने पर सर्विलांस प्रभारी साजिद

सिद्दीकी, घोरावल चौकी प्रभारी एसआई बीएन राय और

एसआई श्रवण कुमार सोनकर को लाइनहाजिर कर दिया गया है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...